ETV Bharat / bharat

महिला दिवस ऑफर: रामोजी फिल्म सिटी में टिकट के दाम में कमी, 31 मार्च तक उठाएं लाभ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घूमने की योजना बना रहीं महिलाओं के लिए रामोजी फिल्म सिटी स्पेशल ऑफर लेकर आया है.

Ramoji Film City Special Offer for women tourists on occasion of Women's day Celebration
रामोजी फिल्म सिटी (Photo/ www.ramojifilmcity.com)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 1, 2026 at 2:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर रामोजी फिल्म सिटी ने महिलाओं के लिए स्पेशल ऑफर पेश किया है. महिलाओं की प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए रामोजी फिल्म सिटी मार्च का महीना इंटरनेशनल विमेंस डे के तौर पर मना रहा है. इसलिए महिलाओं के लिए टिकट के दाम में कमी की गई है.

1 मार्च से 31 मार्च तक महिलाओं को स्पेशल ऑफर के साथ फिल्म सिटी घूमने की इजाजत दी गई है. हर उम्र की महिलाओं को अलग-अलग खास प्रोग्राम में हिस्सा लेकर सिनेमा की दुनिया में एंटरटेनमेंट, मस्ती और सिनेमाई शान का मजा लेने का मौका मिलेगा.

रामोजी फिल्म सिटी में महिला दिवस सेलिब्रेशन
रामोजी फिल्म सिटी में महिला दिवस सेलिब्रेशन (ETV Bharat)

रामोजी स्टूडियो टूर में आप अनोखे फिल्म सेट, लाइव शो, राइड्स, एडवेंचर विजिट, बर्ड पार्क, बटरफ्लाई गार्डन, मोशन कैप्चर, वर्चुअल शूट, माया लोक और कई अन्य जगहों पर घूम सकते हैं.

विमेंस डे ऑफर
रामोजी फिल्म सिटी विमेंस डे ऑफर के तहत, हर उम्र की महिलाएं 1111 रुपये (GST के अलावा) ​​प्रति टिकट पर फिल्म सिटी घूम सकती हैं. अगर महिलाएं कम से कम 11 लोगों के ग्रुप में घूमने आती हैं तो 999 रुपये (GST के अलावा) प्रति टिकट का भुगतान करना होगा. महिलाओं के यह ग्रुप में आने और अधिक जोश के साथ जश्न मनाने का अच्छा समय है.

विमेंस डे के मौके पर जो महिलाएं ग्रुप में कहीं घूमने की योजना बना रही हैं, तो उनके लिए रामोजी फिल्म सिटी इस बार अच्छा विकल्प हो सकता है. महिलाएं इस मौके का फायदा उठा सकती हैं. साथ ही फिल्म सिटी होने वाले महिला महोत्सव में हिस्सा लेकर इसे यादगार बना सकती है.

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट- www.ramojifilmcity.com विजिट करें या फोन नंबर 76598 76598 पर कॉल करें.

यह भी पढ़ें- रामोजी फिल्म सिटी में पर्यटकों के एडवेंचर के लिए नया लॉक एन एस्केप गेम लॉन्च