राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; BJP नेता विनय कटियार का दावा; बोले- "किसी कारण से थोड़ा बच गये..., हो सकता है आगे जेल जाएं"
अयोध्या के रामकोट स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दिया बयान.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 3, 2026 at 10:20 PM IST
अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा मामले में पूर्व सांसद विनय कटियार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले को लेकर उनकी पीएम से भी बातचीत हुई है. उन्होंने दावा किया कि "चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा किसी कारण से थोड़ा बच गये हैं, जेल नहीं जा पा रहे हैं, हो सकता है आगे जाएं अभी."
बजरंग दल के संस्थापक व बीजेपी नेता विनय कटियार ने दावा किया कि "वह प्रधानमंत्री के संपर्क में हैं. मंदिर मामले पर बात हो रही है. आधी रात करीब डेढ़ बजे पीएम ने उनसे बात की और पूछा कि क्या-क्या होगा? तो मैंने कहा सब ठीक होगा."
#WATCH | Ayodhya, UP | On Ram Mandir donations alleged theft case, BJP leader and Bajrang Dal founder Vinay Katiyar says, "It's clear that money has been siphoned off. I spoke to Modi ji over this matter, and he asked what would happen in future. I told him everything will be… pic.twitter.com/eUBB6zSKfu
— ANI (@ANI) July 3, 2026
अयोध्या के रामकोट स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि "चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा किसी कारण से थोड़ा बच गये हैं, जेल नहीं जा पा रहे हैं, हो सकता है आगे जाएं अभी.
चंपत राय को लेकर उन्होंने कहा कि "कुछ समय पहले वह मेरे घर के पीछे रहने आए थे. मैंने तब उनसे कहा था कि यहां कहां रहने चले आए हो? कारसेवकपुरम जाओ. अगर कुछ करना है तो मेरे घर पर चले आओ. उन्हें मेरी बात समझ में नहीं आई. तब मैंने कहा था कि लगता है कि आपका भाग्य ठीक नहीं है."
उन्होंने कहा कि हम एक दिन मंदिर चले गए तो गोपाल राव ने कहा कि आप किसकी अनुमति से यहां आए हैं? इस पर मैंने कहा कि तुम कौन हो. इसके बाद मैं वहां से चला आया, फिर फोन पर उनसे कहा कि तुम एक दिन यहां से चले जाओगे. उन्होंने अनिल मिश्रा को लेकर कहा कि वह सीधे आदमी हैं. वह चक्कर में फंस गए हैं.

