ETV Bharat / bharat

राजगढ़ में बड़ा हादसा, पुल से फिसलकर नाले में गिरी कार, 9 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे

मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर, पुल से फिसलकर नदी में गिरी ईको, 9 लोगों की मौत, 2 सुरक्षित बचे.

RAJGARH OMNI CAR FALLS FROM BRIDGE
राजगढ़ में 7 लोगों की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 10, 2026 at 1:52 PM IST

|

Updated : August 10, 2026 at 4:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को बारिश ने बड़ा कहर बरपाया. पड़ाना के पास झिरी नाले के तेज बहाव में एक ईको कार बह गई, जिसमें देवास जिले के सतवास क्षेत्र के 11 लोग सवार थे. हादसे में सभी लापता 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. दो लोगों को पहले ही सुरक्षित बचा लिया गया था. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री मंत्री गौतम टेटवाल ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजा राशि की बात कही है.

पुल से फिसलकर नाले में गिरी कार

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग देवास के रहने वाले हैं. वे सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे. वहीं राजगढ़ में पड़ाना केपास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल का निर्माण काम चल रहा था. बारिश के कारण झिरी नाला ऊफान पर था. इसके बावजूद चालक ने तेज बहाव के बीच नाला पार करने की कोशिश की और इसी दौरान पानी का बहाव इतना तेज हुआ कि कार नाले में गिर गई.

राजगढ़ में बड़ा हादसा (ETV Bharat)

हादसे में 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि सभी लापता 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. ईको में 11 लोग सवार थे. मृत 9 लोगों में 3 बच्चे, 3 महिला और 3 पुरुष के शव बरामद कर लिए गए हैं. जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए सारंगपुर अस्पताल भेजा गया है. जबकि 2 युवक को सकुशल बचा लिया गया था. हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्चे भी इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आ गए. कार का नंबर MP 09 BJ 4684 बताया गया है और वाहन इंदौर का बताया जा रहा है. फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान की प्रक्रिया जारी है.

राजगढ़ में 9 लोगों की मौत (ETV Bharat)

तेज बहाव बना काल

प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र ने बताया "नाला बारिश के पानी से पूरी तरह उफान पर था. पानी का बहाव इतना तेज था कि कार उसके सामने टिक नहीं सकी और देखते ही देखते पानी में समा गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. प्रशासन और बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. दो लोगों को बचाने में सफलता मिली, जबकि लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है.

RAJGARH 7 PEOPLE DEAD
क्रेन की मदद से कार को निकाला बाहर (ETV Bharat)

एसडीएम रोहित बम्होरे ने बताया कि " पुल पर पानी होने से ईको कार नाले में गिर गई थी. घटना में सभी 9 लोगों के शव बरामद हुए हैं. जबकि 2 युवक पहले ही तैरकर बाहर निकल आए थे. क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि पुल पर पानी के बाद भी ड्राइवर ने जानबूझकर कार निकाली और ये हादसा हुआ."

हादसे पर सीएम और मंत्री ने जताया दुख, 4-4 लाख का मुआवजा

वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव व कैबिनेट मंत्री गौतम टेटवाल ने दुख जताया है. सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा "राजगढ़ जिले के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर बारिश के कारण हुई दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है।.मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं. मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं."

Last Updated : August 10, 2026 at 4:23 PM IST