ETV Bharat / bharat

मसूरी में ITBP जवान ने की आत्महत्या, 7 महीने पहले भी कर चुका था प्रयास

मसूरी आईटीबीपी अकादमी में राजस्थान के जवान ने आत्महत्या की.

ITBP jawan commits suicide
मसूरी में राजस्थान के ITBP जवान ने की आत्महत्या (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 10, 2026 at 5:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मसूरी: आईटीबीपी अकादमी से गंभीर घटना सामने आई है. पिथौरागढ़ यूनिट से ड्यूटी पर आए आईटीबीपी (इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) के एक जवान ने अपने आवासीय कक्ष में आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की.

मसूरी पुलिस ने बताया कि मंगलवार 10 फरवरी को आईटीबीपी अकादमी मसूरी से पुलिस को सूचना दी गई कि ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जांच के दौरान मृतक की पहचान कॉन्स्टेबल चेतराम मीणा (38 वर्ष) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान के रूप में हुई.

मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि कॉन्स्टेबल चेतराम मीणा वर्तमान में आईटीबीपी मसूरी में ड्यूटी पर तैनात था और मूल रूप से यूनिट 14 पिथौरागढ़ में नियुक्त था. उसने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई. इसके बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भिजवाया गया, जहां आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

कोतवाल ने बताया कि, जांच के दौरान आईटीबीपी अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि मृतक जवान करीब दो माह पूर्व ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था. अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि कॉन्स्टेबल चेतराम मीणा द्वारा जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया गया था. जिसके बाद उसका उपचार और काउंसलिंग कराई गई थी.

फिलहाल पुलिस द्वारा शव के पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. इस घटना से आईटीबीपी कैंप में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें: