ETV Bharat / bharat

राहुल गांधी के इस 'अचूक मंत्र' से कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती, प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की राजनीति का मकसद

कांगड़ा में आयोजित इस शिविर के दौरान राहुल गांधी ने करीब 60 से अधिक जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद किया.

TRAINING CAMP CONGRESS KANGRA
राहुल गांधी ने तीन राज्यों के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में लिया भाग (ANI)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : April 30, 2026 at 9:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धर्मशाला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कांगड़ा में तीन राज्यों के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की. शिविर में राहुल गांधी ने कांग्रेस की विचारधारा को देश की एकता और अखंडता से जोड़ते हुए समझाया. उन्होंने कहा कि पार्टी की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उनकी भावनाओं से प्रेरित होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने बदलते राजनीतिक माहौल और वैश्विक नीतियों के प्रभाव पर भी चर्चा की.

कार्यकर्ताओं को दिए अहम निर्देश

शिविर के दौरान राहुल गांधी ने करीब 60 से अधिक जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद किया. उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों को संगठन में निर्णय लेने की अधिक स्वतंत्रता दी जाएगी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को आगे बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से डर छोड़कर आत्मविश्वास के साथ काम करने और आम जनता से जुड़ने का आह्वान किया. राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन होता है. उन्होंने निर्देश दिए कि ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को पहचानकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए. साथ ही नेतृत्व को निष्पक्ष होकर काम करने की सलाह दी, ताकि संगठन मजबूत बन सके.

विचारधारा की लड़ाई पर जोर

कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में दो अलग-अलग विचारधाराएं काम कर रही हैं. एक जो देश को जोड़ने का काम करती है और दूसरी जो समाज में विभाजन पैदा करती है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कांगड़ा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिलाध्यक्षों को कांग्रेस और भाजपा की विचारधाराओं के बीच का अंतर विस्तार से समझाया.

CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर जनता के बीच गलत धारणा बनाई जा रही है, जबकि सरकार लगातार सुधार की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में मतदाता बड़े मुद्दों से ज्यादा स्थानीय समस्याओं और उम्मीदवारों के काम को ध्यान में रखकर वोट करते हैं. सुक्खू ने राहुल गांधी के संदेश को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जुड़ने पर जोर दिया जा रहा है.

ये भी पढे़ं: हिमाचल में पानी के नए कनेक्शन पर रोक, बर्बादी पर बिना नोटिस होगा ये एक्शन

ये भी पढ़ें: महिला के वेश में चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, शिमला में एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार