'नरेंद्र मोदी 10000 रुपये देकर वोट लेना चाहते हैं', बिहार की रैली में बोलीं प्रियंका गांधी
आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बिहार दौरे पर हैं. दूसरे चरण की सीटों पर महागठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं.

Published : November 6, 2025 at 4:13 PM IST
पटना: आज एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पेज के लिए वोटिंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ दूसरे चरण के लिए जोर-आजमाइश हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. वहीं महागठबंधन के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मोर्चा संभाल रखा है. दोनों भाई-बहन ने आज कई रैलियों को संबोधित किया.
'10000 देकर वोट लेना चाहते हैं पीएम': कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीतामढ़ी के रीगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले 10 हजार रुपये देकर बिहार की महिलाओं का वोट लेना चाहते हैं. लोग परिवार के लिए दूसरे राज्यों में कमाने जाते हैं, लेकिन मोदी-नीतीश को ये नहीं दिखता.
नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले 10 हजार रुपए देकर वोट लेना चाहते हैं।
— Congress (@INCIndia) November 6, 2025
आज बिहार में पलायन और गरीबी है। लोग परिवार के लिए दूसरे राज्यों में कमाने जाते हैं, लेकिन मोदी-नीतीश को ये नहीं दिखता।
20 साल से NDA की सरकार है, लेकिन मोदी आज तक बिहार के किसी गांव में जनता का हाल जानने तक नहीं… pic.twitter.com/CvXnPLnBSR
"चुनाव के एक हफ्ते पहले महिलाओं को 10 हजार रुपये बांट देंगे और महिलाएं हमें वोट दे देंगी, ये मानसिकता है इनकी. 20 साल से एनडीए की सरकार है, लेकिन मोदी आज तक बिहार के किसी गांव में जनता का हाल जानने तक नहीं गए. असलियत में इन्हें जनता की परवाह ही नहीं है. ये लोग बस टीवी, पोस्टर में अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं."- प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव

चंपारण में भी प्रियंका की रैली: वहीं, पूर्वी चंपारण में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हम उस कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हैं, जिन्हें महात्मा गांधी ने रास्ता दिखाया और महात्मा गांधी को रास्ता दिखाने वाले आपके पूर्वज थे, बिहार के चंपारण के किसान थे. कांग्रेस सांसद ने कहा कि सबसे जरूरी बात, आपको इस देश के निर्माण में अपनी भूमिका समझनी होगी.
#WATCH | पूर्वी चंपारण, बिहार: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, " हम उस कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हैं जिन्हें महात्मा गांधी ने रास्ता दिखाया, और महात्मा गांधी को रास्ता दिखाने वाले आपके पूर्वज थे, बिहार के चंपारण के किसान थे। सबसे ज़रूरी बात, आपको इस देश के… pic.twitter.com/V0RDXxqN9c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
क्या बोले राहुल गांधी?: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिहार को एक बार फिर प्रगति करनी है. दुनिया के सबसे बेहतरीन कॉलेज और विश्वविद्यालय यहां बनने चाहिए. सबसे बेहतरीन अस्पताल बनने चाहिए. बिहार दुनिया के पर्यटन का केंद्र बनना चाहिए. खाद्य प्रसंस्करण का केंद्र बनना चाहिए. उद्योग का केंद्र बनना चाहिए, ये नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के बस की नहीं है. नीतीश कुमार कुछ नहीं कर सकते उनका रिमोट कंट्रोल पीएम मोदी के हाथ में है.
#WATCH पूर्णिया, बिहार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, " बिहार को एक बार फिर प्रगति करनी है। दुनिया के सबसे बेहतरीन कॉलेज और विश्वविद्यालय यहां बनने चाहिए। सबसे बेहतरीन अस्पताल बनने चाहिए, बिहार दुनिया के पर्यटन का केंद्र बनना चाहिए। खाद्य प्रसंस्करण का केंद्र बनना… pic.twitter.com/3Mldwj70Rx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
"बिहार के लोगों से मेरा वादा है. हिंदुस्तान में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही नालंदा यूनिवर्सिटी जैसी एक यूनिवर्सिटी बिहार में खोली जाएगी. टूरिस्ट सर्किट को बिहार की जनता से जोड़ेंगे, ताकि पर्यटन का फायदा बिहार के युवाओं को मिले. बिहार में फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और कोल्ड चेन दिलवाने का काम किया जाएगा."- राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस

रील के बहाने मोदी पर निशाना: वहीं, अररिया में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने बिहार आकर युवाओं से कहा कि हमने आपको सस्ता डेटा दिया है ताकि युवा रील बनाकर पैसा कमा सकें, जबकि सच यह है कि रील 21वीं सदी का नशा है. जब आप रील देखते हो तो पैसा अडानी-अंबानी और जियो की जेब में जाता है. जो काम पहले शराब, ड्रग्स से होता था, वो आज आज से हो रहा है.'
नरेंद्र मोदी ने बिहार आकर युवाओं से कहा- हमने आपको सस्ता डेटा दिया है, ताकि युवा रील बनाकर पैसा कमा सकें।
— Congress (@INCIndia) November 6, 2025
जबकि सच यह है कि Reel, 21वीं सदी का नशा है। जब आप रील देखते हो तो पैसा अडानी-अंबानी और जियो की जेब में जाता है।
जो काम पहले शराब, ड्रग्स से होता था, वो आज Reel से हो रहा… pic.twitter.com/tGdpOBWFGV
ये भी पढ़ें:
'दही-चूड़ा और मखाने की खीर से NDA का विजयी उत्सव मनेगा..' बिहार में बोले PM मोदी
लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, चप्पल फेंकी.. लगे मुर्दाबाद के नारे
'महागठबंधन समर्थित मतदाताओं वाले बूथों पर जानबूझकर धीमी वोटिंग', RJD के आरोप को EC ने बताया 'भ्रामक'

