तेजस्वी यादव होंगे बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष, RJD विधायक दल की बैठक में फैसला
राघोपुर से राजद विधायक तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे. पार्टी ने उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया है. पढ़ें-

Published : November 17, 2025 at 4:28 PM IST
पटना : बिहार में एक बार फिर से राघोपुर के आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है. बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आदर्श आचार संहिता भी समाप्त हो चुकी है. इस चुनाव में NDA को 202 सीट मिली है. जबकि महागठबंधन की करारी हार हुई और महज 35 सीट पर ही सिमट गई. आरजेडी को इसमें 25 सीट पर जीत मिली.
''बैठक में सब लोगों ने तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया है. समीक्षा बैठक में स्पष्ट तौर पर सभी ने अपनी बातें रखी हैं. जनादेश पर भी लोगों ने राय प्रकट की...जो जनादेश आया है, उसे ना बिहार की आवाम हजम कर रही है ना नेता हजम कर रहे हैं."- शक्ति यादव, आरजेडी प्रवक्ता
#WATCH पटना, बिहार: राजद की बैठक संपन्न होने के बाद RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा, " ...बैठक में सब लोगों ने तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया है। समीक्षा बैठक में स्पष्ट तौर पर सभी ने अपनी बातें रखी हैं। जनादेश पर भी लोगों ने राय प्रकट की...जो जनादेश आया है, उसे ना… pic.twitter.com/DHse0ey8pg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
अब आगे क्या होगा? : आरजेडी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को नेता प्रतिपक्ष के लिए दावा किया जाएगा. जिसमें सदन के नियमों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति करेंगे. बड़ा सवाल ये है कि क्या आरजेडी के पास इतनी सीटें हैं कि वो एक दल के तौर पर नेता विपक्ष की सीट पाने के हकदार हैं?
नेता विपक्ष बनने के लिए इतनी सीट जरूरी : सदन में विपक्ष का नेता बनने के लिए सबसे जरूरी है कि जिसके पास अधिक सीटें हों वो सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष की सीट पाने का दावा कर सकता है. इस लिहाज से आरजेडी के पास एक दल के रूप में 25 सीटें हैं. लेकिन क्या इतनी सीटें पर्याप्त हैं कि उनके नाम पर स्पीकर मुहर लगा देंगे..?

पूरे गठबंधन के लिए लागू नहीं है नियम : बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं ऐसे में विधानसभा में विपक्ष का नेता बनने के लिए कुल सीटों का 10 फीसदी चाहिए. ऐसे में आरजेडी के पास 25 सीटें हैं जो कि नेता विपक्ष बनने के लिए बॉर्डर लाइन पर है. ध्यान रखने वाली बात है कि यह 10 प्रतिशत की शर्त गठबंधन पर लागू नहीं होती बल्कि अकेली पार्टी पर लागू होती है.
जीती सीटों का नंबर गेम : बिहार विधानसभा के चुनाव में NDA को जबरदस्त सीट हासिल हुई है. नंबर वन पार्टी बनकर बीजेपी इसबार ऊभरी है तो वहीं दूसरे नंबर पर जेडीयू है जबकि आरजेडी तीसरे नंबर की पार्टी होकर रह गई है. चौथे नंबर पर चिराग की पार्टी हैं तो वहीं कांग्रेस 6 सीट जीतकर पांचवे नंबर पर है. AIMIM और हम 5-5 सीट जीते हैं. उपेन्द्र कुशवाहा RLM को 4 सीट मिली है.
ये भी पढ़ें-

