पंजाब पुलिस का कॉन्स्टेबल बना करोड़पति, 'राखी बंपर लॉटरी' में निकला 7 करोड़ का पहला इनाम
पंजाब सरकार की रक्षा बंधन लॉटरी को उसका नया करोड़पति मिल गया है. अभी तक यह पता नहीं चला है कि टिकट किसने खरीदा है.


Published : August 29, 2026 at 10:56 PM IST
|Updated : August 30, 2026 at 2:57 PM IST
लुधियाना (पंजाब): पंजाब राज्य राखी बंपर लॉटरी का ड्रा शनिवार, 29 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया. फिरोजपुर जिले के मलवाल गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने 7 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है. गुरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं. फिरोजपुर के 'एनके लॉटरी स्टॉल' से टिकट खरीदा था.
इस बारे में जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह ने कहा, "मैं अपने पिता के साथ शहर आया था. जब हम घर लौट रहे थे, तो मैंने सोचा कि क्यों न इस बार लॉटरी का टिकट खरीदा जाए. मैं अपनी किस्मत आजमाना चाहता था. फिर मैंने अपने पिता से लॉटरी टिकट खरीदने का विचार साझा किया, तो हमने हंसी-मजाक में एक लॉटरी टिकट खरीद लिया. हमने कोई खास नंबर नहीं चुना, बस दुकानदार को 500 रुपये दिए और राखी बंपर टिकट खरीद लिया."
लुधियाना में तैनात मुख्यमंत्री के फील्ड ऑफिसर तुषिता गुलाटी ने इस ऐतिहासिक ड्रा की पुष्टि करते हुए बताया- "आज हमने पंजाब राज्य राखी बंपर का ड्रा निकाला है. कुल 14 लाख टिकट थे, जिनमें से 11 लाख 2 हजार 382 टिकट बिके हैं. इसका पहला इनाम 7 करोड़ रुपये का है. यह विजेता टिकट फिरोजपुर की 'एनके एजेंसी' से खरीदा गया था."
उन्होंने बताया कि "कुल 14 लाख टिकटों में से करीब 11 लाख टिकट बिके थे. आज देर शाम लुधियाना के जिला परिषद कार्यालय में इस बंपर इनाम का ड्रा निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अन्य सरकारी कर्मचारी भी मौजूद थे."
लॉटरी विक्रेता ने कहा, "फिरोजपुर जिले में पहली बार 7 करोड़ रुपये का बंपर इनाम निकला है. हम बहुत खुश हैं कि लॉटरी हमारी दुकान से खरीदी गई थी. इससे पहले, 7 रुपये के टिकट पर 21 लाख रुपये का इनाम निकला था. हम लोगों से अपील करते हैं कि क्या आप सरकार की योजना का लाभ उठाकर करोड़पति बन सकते हैं?"
शनिवार को ही 'दिवाली बंपर' लॉटरी भी लॉन्च कर दी गई है, जिसका ड्रा 16 नवंबर को निकाला जाएगा. इसकी जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इसमें कुल 36 लाख टिकट होंगे और पहला इनाम 12 करोड़ रुपये रखा गया है. इसका मतलब है कि इस बार इनाम की राशि को राखी बंपर से 5 करोड़ रुपये ज्यादा बढ़ा दिया गया है.
यह पहला इनाम (यानी बंपर प्राइज) केवल बिके हुए टिकटों में से ही निकाला जाएगा. इनामों की यह रकम लगातार सिलसिलेवार ढंग से बढ़ाई जा रही है. पहले पहला इनाम 1 करोड़ था, फिर 2 करोड़, 3 करोड़ और फिर 5 करोड़ हुआ. इसके बाद राखी बंपर का पहला इनाम 7 करोड़ रुपये रखा गया और अब पंजाब की सरकारी लॉटरी में दिवाली बंपर का पहला इनाम बढ़ाकर सीधे 12 करोड़ रुपये कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः

