राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत गणमान्य हस्तियों ने दी होली की शुभकामनाएं
देशभर में आज होली का त्योहार हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है. लोग एक दूसरे को होली की बधाई देकर मंगलकामना कर रहे हैं.

Published : March 4, 2026 at 9:56 AM IST
नई दिल्ली: देशभर में आज बुधवार को होली का त्योहार हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे के गले मिलकर और बधाइयां देकर मंगलकामना कर रहे हैं. इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम गणमान्य हस्तियों ने देशवासियों को होली की बधाई दी है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, 'सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं. रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है. मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें.
सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 4, 2026
रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लिखा, हैप्पी होली! यह खूबसूरत त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत के आने का जश्न मनाता है, जो हमारी सभ्यता की नई शुरुआत, उम्मीद और जोश की निशानी है. हमारी समृद्ध परंपराओं में गहराई से जुड़ी होली भाईचारे, आपसी सम्मान और मिली-जुली खुशी को दिखाती है जो हमारे समाज के ताने-बाने को मजबूत करती है.
Happy Holi!
— Vice-President of India (@VPIndia) March 4, 2026
This beautiful festival celebrates the triumph of good over evil and the arrival of spring, symbolising renewal, hope, and the vibrant spirit of our civilization.
Deeply rooted in our rich traditions, Holi reflects brotherhood, mutual respect, and shared joy that… pic.twitter.com/ymbShnJUwa
होली के रंग हर दिल को खुशी और नई एनर्जी से भर दें. यह त्योहार हमें अच्छाई फैलाने और एक ज्यादा सबको साथ लेकर चलने वाले, शांतिपूर्ण और विकसित भारत के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा दे.'
होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2026
उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः
पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड… pic.twitter.com/5EmaAH5mNV
पीएम मोदी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामानाएं दी. उन्होंने लिखा, 'होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है. यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है. हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है.
होली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और नई उमंग के सुंदर रंग भर दे, यही ईश्वर से कामना है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 4, 2026
रंगों का यह उत्सव हमारे देश और समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे के सूत्र को और अधिक मज़बूत करे। आप सभी को सुरक्षित…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, 'होली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ. यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और नई उमंग के सुंदर रंग भर दे, यही ईश्वर से कामना है. रंगों का यह उत्सव हमारे देश और समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे के सूत्र को और अधिक मजबूत करे. आप सभी को सुरक्षित एवं मंगलमय होली की शुभकामनाएँ.'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए.'
कई अन्य नेताओं ने भी रंगों के त्योहार की भावना का जश्न मनाते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए कहा, 'प्रेम, सद्भाव और रंगों से परिपूर्ण होली का यह पावन त्योहार नकारात्मकता और नफरत को जलाकर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए- यह मेरी हार्दिक कामना है. सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.'

