ETV Bharat / bharat

'1000 दीजिए, अब तभी होगी मुलाकात' बोले प्रशांत किशोर- 'अपनी सारी संपत्ति दान कर दूंगा'

प्रशांत किशोर 10 अरब रुपया जुटाने के लक्ष्य में जुटे हैं, ताकि जन सुराज अभियान समाप्त ना हो. पढ़ें पूरी खबर

Prashant Kishor
प्रशांत किशोर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 21, 2025 at 1:54 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पश्चिम चंपारण (बेतिया) : बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही जन सुराज को सफलता नहीं मिली हो, पर प्रशांत किशोर पीछे हटते हुए नहीं दिखाई पड़ रहे हैं. उनके अभियान को आर्थिक परेशानी नहीं हो इसको लेकर उन्होंने जन सुराज से जुड़े लोगों को एक-एक हजार रुपये पार्टी फंड में मदद करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि जो लोग रुपया जमा नहीं करेंगे उससे हम नहीं मिलेंगे.

प्रशांत किशोर ने लोगों से मांगे एक हजार रुपये : मीडिया को संबोधित करते हुए पीके ने कहा कि अब आगे उन्हीं लोगों से मिलेंगे, जो जन सुराज पार्टी को कम से कम एक हजार रुपया दान देंगे. अगर एक करोड़ लोग भी 1-1 हजार रुपया दे तो काफी होगा. इस प्रकार अगर एक करोड़ लोग 1-1 हजार रुपया जन सुराज को देंगे तो कुल 10 अरब रुपये जमा हो जाएंगे.

प्रशांत किशोर अपनी बात रखते हुए (ETV Bharat)

90% संपत्ति दान करने का किया ऐलान : जन सुराज सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि ''पिछले 20 वर्षों में अर्जित अपनी अचल संपत्ति (दिल्ली स्थित घर को छोड़कर) बिहार की इस योजना के लिए दान कर रहे हैं. आज से भविष्य में मिलने वाली मेरी कुल आय का 90 प्रतिशत बिहार संकल्प यात्रा और इससे जुड़ी सामाजिक योजनाओं पर खर्च करेंगे.''

Prashant Kishor
गांधी प्रतिमा को प्रणाम करते प्रशांत किशोर (ETV Bharat)

''सरकार ने छल किया है. हर उस व्यक्ति को मंत्री बनाया है, जिसपर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगे हैं. जो आपराधिक छवि के व्यक्ति हैं. जन सुराज चुनाव नहीं हारा है. जन सुराज की सोच को कुचलने का प्रयास किया गया है. हमलोगों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया गया है. प्रयास है कि जन सुराज के लोग हतोत्साहित होकर छोड़कर भाग जाएं लेकिन हमलोग पीछे हटने वाले नहीं हैं.'' - प्रशांत किशोर, सूत्रधार, जन सुराज

क्या है बिहार संकल्प यात्रा ? : दरअसल, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भितिहरवा गांधी आश्रम में एक दिवसीय मौन अनशन के बाद घोषणा की है कि वे 15 जनवरी से बिहार संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे. इस यात्रा के दौरान वे राज्य के 1 लाख 18 हजार वार्डों में उन महिलाओं से मुलाकात करेंगे, जिन्हें सरकार द्वारा 10 हजार रूपये की राशि मिली है. इसके साथ ही उन्हें बिहार सरकार की ओर से दिए जाने वाले 2 लाख के लाभ के लिए फॉर्म भरवाने का कार्य भी करेंगे.

Prashant Kishor
प्रशांत किशोर (ETV Bharat)

''अगले 20 महीने तक हर प्रखंड में मैं एक दिन बिताऊंगा. महिलाओं से फॉर्म भरवाऊंगा. सरकारी अधिकारी तक हमलोग पहुंचेंगे. प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक लड़ाई होगी. जन सुराज को जीत मिलकर रहेगी.''- प्रशांत किशोर, सूत्रधार, जन सुराज

भितिहरवा आश्रम में मौन अनशन पर बैठे थे pk : प्रशांत किशोर भितिहरवा गांधी आश्रम में एक दिवसीय मौन अनशन पर बैठे थे. गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि पर किया गया यह मौन अनशन चुनावी हार के बाद आत्ममंथन का संकेत माना जा रहा है. बिना भाषण और बयान के पीके कल सुबह से पूर्ण मौन में थे. जबकि आश्रम परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी थी और अंदर प्रवेश रोक दिया गया था. उनके इस शांत कदम को राजनीतिक गलियारों में आने वाले दिनों की बड़ी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.

Prashant Kishor
मौन उपवास के दौरान प्रशांत किशोर (ETV Bharat)

क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना? : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिलाओं को सरकार की तरफ से सहायता राशि दी जा रही है, जिसे उन्हें वापस नहीं करना होगा. सरकार के पत्र के मुताबिक, महिलाओं को यह राशि स्वरोजगार शुरू करने के लिए दिया गया है. अब तक 1.51 करोड़ महिलाओं को उनके अकाउंट में 10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं.

ईटीवी भारत GFX.
ईटीवी भारत GFX. (ETV Bharat)

विधानसभा में चुनाव में करारी हार : दरअसल, अभी-अभी खत्म हुए बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को करारी हार मिली है. उनके एक भी उम्मीदवार को जीत नहीं मिली. कई उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई.

ईटीवी भारत GFX.
ईटीवी भारत GFX. (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें :-

प्रशांत किशोर ने टोल फ्री नंबर किया जारी, संन्यास के लिए रखी नई शर्त, बात 2 लाख रुपये की

'सिंबल पता नहीं लेकिन एक लाख वोट पड़ गए', प्रशांत किशोर ने जताई गड़बड़ी की आशंका

प्रशांत किशोर के राजनीतिक संन्यास को लेकर चर्चा का बाजार गर्म,पटना के सड़कों पर लगा पोस्टर

प्रशांत किशोर के 236 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, 35 सीटों पर जीत-हार के मार्जिन से अधिक वोट मिले