हरियाणा के रेवाड़ी के घर में जोरदार ब्लास्ट, घर के शीशे-दरवाजे टूटे, 3 साल की बच्ची समेत 5 लोग झुलसे
हरियाणा के रेवाड़ी के एक घर में ब्लास्ट हुआ जिससे 3 साल की बच्ची समेत 5 लोग झुलस गए हैं.

Published : July 5, 2026 at 10:52 PM IST
|Updated : July 5, 2026 at 11:10 PM IST
रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी के मौहला हंस नगर स्थित एक घर में रविवार की शाम जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 3 साल की बच्ची सहित 5 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. गंभीर अवस्था को देखते हुए बच्ची को रोहतक रेफर कर दिया गया है.
घर के शीशे-दरवाजे टूटे : ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घर में लगे शीशे और दरवाजे भी टूट गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंची. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्लास्ट किस चीज में हुआ. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है. पड़ोसियों का कहना है कि आवाज बम फटने जैसी थी.
कपड़ों पर प्रेस करते वक्त धमाका : हंस नगर के रोहित ने बताया कि उनके पड़ोसी सतबीर चौहान सेना से रिटायर्ड हैं. रविवार शाम उनकी 23 वर्षीय बेटी तन्नू घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी. इसी दौरान अचानक तेज धमाका हो गया. उस समय घर में तन्नू के अलावा उसके पिता सतबीर, मां मधु, 3 वर्षीय खुशी और पड़ोसी रोहित के पिता जयभगवान भी मौजूद थे. ब्लास्ट में ये सभी बुरी तरह झुलस गए. धमाके से मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है. घर के शीशे टूट गए हैं और दरवाजे उखड़कर दूर जा गिरे.
फ्रिज-सिलेंडर सुरक्षित : हालांकि, घर में रखा फ्रिज और गैस सिलेंडर सुरक्षित हैं. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका आखिर किस वजह से हुआ. डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में ढाई साल की बच्ची सहित कुल 5 लोग झुलस गए हैं जिसमें एक तनु की हालत ज्यादा गंभीर है जिसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है. ब्लास्ट किन कारणों से हुआ है अभी कुछ नहीं पता चल पाया है. लेकिन मकान को सील करवा दिया गया है. कल सुबह फॉरेंसिंक टीम फिर से जांच करेगी.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में वकील के चैंबर में लगी आग, एसी में ब्लास्ट होने से बेकाबू हुई
ये भी पढ़ें : रोहतक में ब्लास्ट से गिरी घर की छत, सामने आई चौंकाने वाली वजह
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ के एक ही घर में तीन सिलेंडर ब्लास्ट, तीन की हालत गंभीर, दीवार गिरी, पास के मकानों में दरार

