पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की बात, दृढ़ता के साथ आतंक से लड़ने का लिया संकल्प
पीएम मोदी ने इजराइल के पीएम नेतन्याहू से बात की.

Published : January 7, 2026 at 3:37 PM IST
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बुधवार को फोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.
इस बारे में एक्स में एक पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा, "अपने दोस्त, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके और उन्हें और इजराइल के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देकर खुशी हुई. हमने आने वाले साल में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी और मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की. हमने इलाके के हालात पर भी अपने विचार शेयर किए और आतंकवाद से और मज़बूती से लड़ने के अपने इरादे को दोहराया.
Prime Minister Narendra Modi tweets, " glad to speak with my friend, prime minister benjamin netanyahu and convey new year greetings to him and the people of israel. we discussed ways to further strengthen the india-israel strategic partnership in the year ahead. we also… pic.twitter.com/GsRVb1Ewn1
— ANI (@ANI) January 7, 2026
मोदी ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. यह बातचीत हाल के महीनों में दोनों नेताओं के बीच कई हाई-लेवल बातचीत के बाद हुई है.
दिसंबर में, नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ बात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने निरंतर संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई थी. यह बातचीत दिसंबर 2025 में हुई पिछली बातचीत की कड़ी है, जिसमें द्विपक्षीय प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया था. दोनों ने आतंकवाद की कठोर निंदा की और संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई.
विशेष रूप से, नेतन्याहू का 2025 का प्रस्तावित भारत दौरा रद्द होने से चर्चाओं का दौर चला. दिल्ली के लाल किले के निकट नवंबर धमाके के बाद यह तीसरी स्थगित थी, जिसे सुरक्षा कारणों से जोड़ा जा रहा था. भारत-इजरायल मित्रता रक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित मजबूत नींव पर टिकी हैय ऐसी नियमित उच्चस्तरीय बातचीत के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकेत देती है.
ये भी पढ़ें- ATEMM Deal: जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ रहे भारत-इजराइल के रक्षा संबंध

