पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, वर्तमान परिसर से सात गुना बड़ा
पीएम मोदी ने इस दौरान उड़ान योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत की है.

Published : July 4, 2026 at 11:39 AM IST
|Updated : July 4, 2026 at 12:53 PM IST
जोधपुरः पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं. पीएम मोदी पहले जोधपुर पहुंचे. यहां उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण किया. इस दौरान उनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, उड्डयन राज्य मंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्यपाल हरिभााउ बागड़े भी मौजूद रहे.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट के इंटिरियर की जानकारी दी. पीएम ने उड़ान योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत की है. इसके तहत अगले दस साल तक करीब 28 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे. लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री करीब 15 मिनट एयरपोर्ट में रहे. इसके बाद वे पचपदरा के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट में पीएम के स्वागत के लिए राजस्थानी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया.
संभवतः 12 जुलाई के बाद इस नए टर्मिनल से यात्री सेवाएं ऑपरेट होना शुरू हो जाएंगी. टर्मिनल के इस भवन में मारवाड़ के शूरवीर वीर दुर्गादास राठौड़ के चित्र को भी जगह दी गई है. साथ में पेड़ों के लिए बलिदान देने वाली अमृता देवी बिश्नोई के बलिदान को भी चित्रांकित किया गया है. यहां 'राम-राम सा' लिखकर यात्रियों से संबोधन को भी दर्शाया गया है.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा ₹480 करोड़ की लागत से निर्मित जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल भवन का उद्घाटन क्षेत्र के प्रगति पथ पर एक मील का पत्थर है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 4, 2026
23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह आधुनिक टर्मिनल प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को विश्वस्तरीय… pic.twitter.com/GY1rHSHu0z
12 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे : नया टर्मिनल 24 हजार वर्ग मीटर में बनाया गया है और वर्तमान परिसर से सात गुना बड़ा है. जोधपुर हवाई अड्डे की बिल्डिंग का निर्माण जोधपुर के पत्थरों से करते हुए हेरिटेज लुक दिया गया है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब यात्री सुविधाओं की जांच चल रही है. इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्तर का बनाया गया है, जिससे भविष्य में कस्टम इमिग्रेशन काउंटर लगाकर सुविधा शुरू की जा सकेगी. नए टर्मिनल पर 6 एयरोब्रिज बनाए गए हैं. यहां 12 विमान पार्क हो सकेंगे.

पार्किंग हुई तीन हजार वर्ग मीटर : नए टर्मिनल के शुरू होने पर एअरपोर्ट के पुराने परिसर का ज्यादातर हिस्सा पार्किंग के लिए काम आएगा. इसका क्षेत्र लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं हो. इस टर्मिनल में कई नई सुविधाएं भी विकसित की गई है. जोधपुर सहित मारवाड़ के लोगों के लिए इसे पीएम का उपहार बताया गया है. नए टर्मिनल से जोधपुर एयरपोर्ट का यात्री भार दस गुना पहुंच जाएगा. इसे सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए अगले 35 साल के यात्री भार के हिसाब से तैयार किया गया है.
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के करकमलों से आज जोधपुर को विश्वस्तरीय, अत्याधुनिक एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्मित नए एयरपोर्ट टर्मिनल की ऐतिहासिक सौगात मिली।
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 4, 2026
यह विकसित भारत के उस संकल्प का साकार स्वरूप है, जहाँ विरासत और आधुनिकता साथ-साथ आगे बढ़ते… pic.twitter.com/g8ISjiqZRL
जोधपुर की कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे उड्डयन मंत्री : एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि पीएम का कहना है कि जहां भी उड्डयन सेवा बढ़ती है उसका असर हर क्षेत्र पर पड़ता है. इस भव्य टर्मिनल में मारवाड़ का गोरव दर्शाया है. पीएम ने भी इसे सराहा. इसके लिए गजेंद्र सिंह शेखावत ने काफी मेहनत की है. उन्होंने हर चीज के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि जोधपुर की कनेक्टिविटी को बढ़ाने का प्रयास होगा. यह बढ़ भी रही है. चार लाख से 11 लाख यात्री भार हो चुका है.
Tomorrow, 4th July, is a very special day for the people of Jodhpur. The New Terminal Building of Jodhpur Airport will be inaugurated. Jodhpur has a very important place as far as tourism in India is concerned. This upgraded infrastructure will encourage more tourists to come to… pic.twitter.com/GdOuk4NgCr
— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2026
पीएम ने भी कहा कि यहां कनेक्टिविटी बढ़ाई जानी चाहिए. भविष्य में इंटरनेशनल कनेक्टिविटी के बारे में मंत्रालय काम करेगा. उड़ान योजना के दूसरे चरण में 100 नए एयरपोर्ट तैयार करने वाले हैं. यह सब प्रधानमंत्री की सोच का नतीजा है. लगातार हम उड्डयन सेवाओं को बढ़ा रहे हैं. उदयपुर में नया टर्मिनल बन कर तैयार हो रहा है. कोटा में ग्रीन फील्ड एअरपोर्ट बन रहा हैं. जगह जहां संभावना है उसके लिए काम करेंगे.
केंद्रीय मंत्री ने गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पीएम ने कहा है कि पुराने टर्मिनल का उपयोग क्या हो सकता है? इसके लिए मुझे दायित्व दिया है. इसको लेकर काम करेंगे. शेखावत ने कहा कि हमने 12 साल के अथक प्रयास से यहां पहुंचे हैं. कुछ लोगों ने इसमें भी राजनीति की है. उनको अपनी सरकार के काम देखने चाहिए.

