ETV Bharat / bharat

इजराइल दौरे पर पीएम मोदी ने पहनी उत्तराखंडी टोपी, जानिये इसकी खासियत

पीएम मोदी कई खास मौकों पर उत्तराखंडी टोपी पहले हुये नजर आते हैं. इजराइल दौरे में भी पीएम मोदी इसी के साथ दिखाई दिये.

PM MODI UTTARAKHAND CAP
पीएम मोदी ने पहनी उत्तराखंडी टोपी (फोटो सोर्स: PTI)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 26, 2026 at 4:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: पीएम मोदी का उत्तराखंड के गहरा नाता है. जिसके कारण पीएम मोदी अक्सर उत्तराखंड का दौरा करते रहते हैं. पीएम मोदी के उत्तराखंड से जुड़ाव की ताजा तस्वीर इजराइल से सामने आई है. पीएम मोदी इजराइल दौरे में उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी पहने नजर आये.

दरअसल, पीएम मोदी इजराइल के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इजराइल दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने जराइली संसद नेसेट को संबोधित किया. इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइल में प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का दौरा किया. जहां पीएम मोदी ने इजराइली कंपनियों को भारत में निवेश का आमंत्रण दिया.

इजराइल दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस सेंटर पहुंचे थे. जहां पीएम मोदी ने होलोकॉस्ट के लाखों निर्दोष पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मार्मिक अवसर पर पीएम मोदी ने सैन्यभूमि उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनकर न केवल अपनी मातृभूमि के वीर सपूतों के प्रति सम्मान प्रकट किया, बल्कि विश्व मंच पर उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा, शौर्य और योगदान को भी गर्व के साथ प्रदर्शित किया.

पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने पीएम मोदी के इजराइल दौरे की तस्वीरें ट्वीट की है. जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है. अनिल बलूनी ने कहा पीएम मोदी का उत्तराखंड प्रेम किसी से छिपा नहीं है. वे उत्तराखंड के हालातों को लेकर लागातार अपडेट लेते रहते हैं. समय समय पर वे अपने सुझाव भी देते रहते हैं.

पीएम मोदी ने कब कब पहनी उत्तराखंडी टोपी: पीएम मोदी खास मौकों पर उत्तराखंडी टोपी पहनते हैं. पीएम मोदी ने सबसे पहले साल 2022 में उत्तराखंडी टोपी पहनी थी. तब गणतंत्र दिवस का मौका था. इस दौरान पीएम मोदी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्तराखंडी टोपी पहने नजर आये. इसके बाद साल 2023 के इन्वेस्टर समिट में भी पीएम मोदी इसी टोपी के साथ नजर आये थे. साल 2022 में भी सीएम धामी के शपथ ग्रहण समारोह में भी पीएम मोदी उत्तराखंडी लुक में नजर आये थे. इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड टोपी पहनी थी. इसके साथ ही माणा दौरे पर भी पीएम मोदी टोपी पहनना नहीं भूले. इसके बाद साल 2025 में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने उत्तराखंडी टोपी पहनी थी. केदारनाथ दौरे पर अक्सर पीएम मोदी इस टोपी को पहनते हैं. पीएम मोदी उत्तराखंडी टोपी के ब्रांड एंबेसडर माने जाते हैं.

उत्तराखंडी टोपी की खासियत: उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी में ब्रह्मकमल का फूल लगा होता है. ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प है. इसके अलावा ब्रह्मकमल का कनेक्शन रामायण काल से भी जुड़ा हुआ है. ब्रह्मकमल का इस्तेमाल भगवान शिव का पूजा के लिए किया जाता है. इसका अपना खास महत्व है. उत्तराखंडी टोपी में चार रंग की पट्टी बनी हुई है. ये पट्टियां जीव, प्रकृति, धरती, आसमान के सामंजस्‍य का संदेश देती हैं. वूलन उत्तराखंडी टोपी के लिए ट्वीड का कपड़ा इस्तेमाल होता है. गर्मी के लिए खादी के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है.

पढ़ें- PM मोदी के पहनने के बाद चर्चित हो गई उत्तराखंडी ब्रह्मकमल टोपी, चुनाव में भी रही धूम

पढ़ें- PM मोदी के पहनने के बाद चर्चित हो गई उत्तराखंडी ब्रह्मकमल टोपी, आखिर क्यों है खास?