ETV Bharat / bharat

'दही-चूड़ा और मखाने की खीर से NDA का विजयी उत्सव मनेगा..' बिहार में बोले PM मोदी

भागलपुर और अररिया में पीएम मोदी ने कहा कि 14 नवंबर को रिजल्ट आ जाएगा. इसके बाद दही-चूड़ा और मखाना की खीर से विजय उतस्व.

Bihar elections 2025
पीएम मोदी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 6, 2025 at 4:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भागलपुर/अररिया: बिहार चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने अररिया और भागलपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मंच से सभा में आयी जनता से एनडीए को एक और मौका देने की अपील की. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि 14 नवंबर को रिजल्ट आ जाएगा. इसके बाद दही-चूड़ा और मखाना की खीर से विजयी उतस्व मनाया जाएगा.

पीएम मोदी ने की बिहार के नौजवानों की तारीफ: पीएम मोदी ने अररिया में कहा कि बिहार को विकसित बनाने के लिए पहले चरण के वोट पड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर बिहार के अलग-अलग कोने से शानदार तस्वीरें आ रही हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं. बिहार के नौजवानों में भी अभूतपूर्व उत्साह है.

RJD के जंगलराज पीएम मोदी का हमला: पीएम ने लोगों से कहा कि आज मैं आपको आपके वोट की ताकत बताता हूं. आपके दादा-दादी, नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की भूमि बनाया था. फिर 90 का दशक आया और बिहार पर RJD के जंगलराज ने हमला कर दिया. कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, करप्शन और कुशासन जंगलराज की पहचान बन गयी.

'फिर एक बार सुशासन की सरकार': पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है 'फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार.' बिहार की इसी भावना के पीछे माताओं-बहनों की उम्मीदें हैं. नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि 'मोदी की ये गारंटी लिख कर रखो 'आपका सपना ही, मोदी का संकल्प है.'

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना: रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा. कहा कि जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे, अपने आप को शहंशाह मानते थे, लेकिन, ये तो मोदी है 'मेरे माई-बाप तो आप जनता जनार्दन हैं. आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं.'

PM ने बिहार को लूटने का लगाया आरोप: जंगलराज के दौरान बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड जीरो है. 1990 से लेकर 2005 तक 15 साल, इस जंगलराज ने बिहार को तबाह कर दिया. सरकार चलाने के नाम पर तब सिर्फ आपको लूटा गया. पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास हो गया है कि बिहार की हमारी माताएं-बहनें समृद्ध बिहार बनाने का संकल्प ले चुकी हैं. जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगी.

अररिया में दूसरे फेज में मतदान: अररिया में 6 विधानसभा सीट है, जिसमें फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, अररिया, रानीगंज, जोकीहाट शामिल है. इस सभी 6 सीटों पर दूसरे फेज में 11 नवंबर को मतदान होना है. 14 नवंबर को मतगणना होनी है. पीएम मोदी एक साथ पूरे बिहार के मतदाताओं को साधेंगे.

ये भी पढ़ें-बिहार के पहले फेज की वोटिंग पर प्रधानमंत्री की अपील, कहा 'पहले मतदान,फिर जलपान