PM मोदी पहुंचे अजमेर, कई विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
पीएम मोदी राजस्थान के नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन प्रणालियों का भी उद्घाटन किया.

Published : February 28, 2026 at 9:36 AM IST
|Updated : February 28, 2026 at 9:49 AM IST
अजमेर : पीएम नरेंद्र मोदी आज अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. वायु सेना के विशेष विमान से पीएम नरेंद्र मोदी किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं. किशनगढ़ एयरपोर्ट पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ. पीएम मोदी आज अजमेर में शहरी विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग, पेयजल परियोजनाएं, ऊर्जा ग्रिड, औद्योगिक क्षेत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 16,680 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके अलावा पीएम मोदी 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचवीपी) टीकाकरण के लिए राष्ट्रीयव्यापी अभियान का भी आगाज किया. इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर संबंधी कारणों में से एक है.
पीएम नरेंद्र मोदी का अजमेर में आगमन प्रदेश के लिए लाभदायक रहने वाला है. पीएम मोदी प्रदेश को कई सौगातें देंगे. इनमें प्रधानमंत्री सड़क संपर्क योजना को पर बढ़ावा देते हुए, बांदीकुई से जयपुर तक फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर पंजाब नगर आर्थिक कॉरिडोर के पैकेज 7 खंड में सिक्स लाइन एक्सरसाइज कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे, दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 खंड में आठ लेन कैरिजवे आदि शामिल हैं.
#WATCH अजमेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, " ...हमारी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए hpv वैक्सीनेशन ड्राइव का शुभारंभ किया जा रहा है। ये विकसित भारत की दिशा में बढ़ते हुए कदम हैं। राजस्थान भी विकसिक भारत 2047 के आपके विजन का ग्रोथ इंजन बनेगा।" pic.twitter.com/sjIUeljPzp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026
पढ़ें. पीएम मोदी की अजमेर में सभा आज, भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस
इसके अलावा जोधपुर शहर में फोरलेन एलिवेटेड रोड, 12 जिले में माल बमोरी मांगरोल बांरा राज्य राजमार्ग की आधारशिला भी रखी जाएगी. शाहपुरा से थानागाजी तक के शोल्डर के साथ दो लेन का निर्माण, उम्मेद गांव के निकट एनएच 76 से एनएच 12 के जंक्शन तक आठ लेन, देवगढ़ से गुजरात सीमा तक सड़क निर्माण, जैसलमेर सम धनाना रोड का चौड़ाइकरण एवं सुदृढ़ीकरण आदि शामिल है.
राजस्थान में ऊर्जा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी राजस्थान के नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन प्रणालियों का भी उद्घाटन करेंगे. 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन, 2400 केवी ग्रिड सब स्टेशन के साथ ही ट्रांसलेशन लाइनों की आधारशिला भी रखेंगे. साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी रोजगार सृजन और युवा सशक्तिकरण के प्रति अपने प्रतिबद्धता को आगे बढ़ते हुए राजस्थान में विभिन्न सरकारी विभागों में 21 हजार 800 युवाओं से अधिक को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.
पढ़ें: अजमेर में पीएम मोदी की सभा आज, घर से निकलने से पहले पढ़ ले ट्रैफिक अपडेट

