ETV Bharat / bharat

'एक ठेला से 70 लाख का टर्नओवर' जानिए पटना के समोसा किंग की कहानी

बिहार के समोसा किंग के पास 20 प्रकार के समोसे मिलेंगे. आनोखा समोसा खिलाने वाले मैकेनिकल इंजीनियर रवि की कहानी.

Patna Samosa King Raviranjan Success Story
समोसा किंग रवि रंजन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 9, 2026 at 3:48 PM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: एक ठेला से 70 लाख का सलाना बिजनेस करने वाले बिहार के रवि रंजन की कहानी आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो नौकरी के बदले व्यापार करना चाह रहे हैं. आज रविरंजन पटना शहर में तीन दुकानों का संचालन कर रहे हैं. आइये जानते हैं रवि रंजन की सक्सेस स्टोरी..

इंजीनियर से समोसा किंग: रविरंजन एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, लेकिन समोसा लवर इन्हें समोसा किंग के नाम से जानते हैं. इंजीनियरिंग के बाद गाजियाबाद में 2 साल तक लाखों के पैकेज पर नौकरी किए, लेकिन कोराना काल के समय नौकरी छोड़कर वापस बिहार पटना आना पड़ा.

Patna Samosa King
ईटीवी भारत GFX (ETV Bharat)

'अब नहीं करनी नौकरी': यह वह दौर था जब कई लोगों की नौकरी चली गयी थी. देश-विदेशों से लोग पैदल आ रहे थे. जिस तरह की समस्या रविरंजन ने देखी तो उन्होंने ठान लिया कि अब नौकरी नहीं करनी है. बिहार में ही रहकर कुछ स्टार्टअप करेंगे, लेकिन क्या करेंगे इसका कोई आईडिया नहीं था.

'आलू के समोसा से ऊब गए': रविरंजन समोसा लवर हैं, ऐसे में कई बार दुकानों में समोसा खाने जाते थे, लेकिन हर बार एक ही तरह का आलू वाला समोसा खाकर ऊब गए थे. इसी बीच उन्हें आईडिया आया कि क्या अलग-अलग वेरायटी के समोसे नहीं बन सकते हैं, लेकिन रविरंजन को समोसा बनाने नहीं आता था.

मां से समोसा बनाना सीखा: रविरंजन कहते हैं कि इसके बारे में उन्होंने परिवार से बात की. मां से घर में समोसा बनाना सीखा. पहले आलू, फिर मटर, पनीर, चीज कॉर्न आदि का समोसा बनाकर घर में खाए और रिश्तेदारों को भी खिलाए. रिश्तेदारों ने समोसा की खूब तारीफ की तो रविरंजन ने पटना शहर में समोसा का ठेला लगा दिया.

"पटना के जगदेव पथ पिलर नंबर 15 के पास एक ठेला लगाया. लोगों का रिस्पांस मिलने लगा. बिक्री भी अच्छी होने लगी. फिर हमने एक दुकान खोली. अभी पटना में कुल तीन दुकान है. 20 तरह के समोसे पड़ोसे जाते हैं." -रवि रंजन, ऑनर, समोसा किंग पटना

पटना के समोसा किंग की कहानी (ETV Bharat)

70 लाख का सलाना टर्न ओवर: रविरंजन की कुल तीन दुकानों का सलाना टर्न ओवर 60 से 70 लाख के आसपास का है. लगभग 4 से 5 साल पहले इसकी शुरुआत हुई थी. रविरंजन समोसा बेचकर करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इनकी दुकान में कुल 20 तरह के समोसे बनाए जाते हैं.

13-35 रुपये प्रति पीस समोसा: समोसा किंग पटना में समोसे की कीमत की बात करें तो 13 रुपये से लेकर 35 रुपये प्रति पीस तक समोसा उपलब्ध है. इसमें चीज कॉर्न समोसा 35, पंजाबी पनीर समोसा 25, तंदूरी पनीर समोसा 25, मलाई पनीर समोसा 25, मशरुम पनीर समोसा 30, पिज्जा समोसा 20, मंचुरियन समोसा 22, आलू वेज पनीर समोसा 13, खोया समोसा 30, चॉकलेट समोसा 30 प्रति पीस मिल रहा है.

Patna Samosa King
ईटीवी भारत GFX (ETV Bharat)

चीज कॉर्न समोसा की डिमांड: रवि रंजन द्वारा बनाया गया चीज कॉर्न समोसा खूब पसंद किया जाता है. चीज कार्न समोसे में मक्खन और कॉर्न का मिश्रण होता है. तंदूरी पनीर समोसा भी लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है. तंदूरी पनीर समोसे में प्याज पनीर शिमला मिर्च को फ्राई कर डाला जाता है. मशरूम पनीर का मिश्रण भर कर भी समोसा तैयार किया जाता है. फास्ट फूड फ्लेवर में यह समोसा खूब पसंद किया जाता है.

Patna Samosa King
समोसा किंग का समोसा (ETV Bharat)

शाही समोसा का क्रेज: मलाई पनीर समोसा शाही अंदाज में बनाया जाता है. इसमें प्याज, पनीर, शिमला मिर्च, क्रीम और पनीर का मिश्रण तैयार कर भरा जाता है. पिज़्ज़ा समोसा भी लोगों के द्वारा खूब सराहा जा रहा है. हरी सब्जी बिन्स, गाजर और सॉस के साथ मिश्रण को मैरिनेड किया जाता है. फिर समोसे को तैयार किया जाता है.

खोया समोसा बना डिजर्ट: इसके अलावे मंचूरियन समोसा भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. मंचूरियन समोसा बनाने के लिए मंचूरियन का चिल्ली बनाया जाता है. फिर खास मसाले के साथ भूनकर भरा जाता है. तीखा और चटपटा के साथ मीठा समोसा भी है. खोया समोसा, यह एक अलग फ्लेवर का समोसा है. इसमें खोया को समोसे में भरकर तैयार किया जाता है. इसे लोग भोजन के बाद डिजर्ट के तौर पर पसंद करते हैं. चॉकलेट समोसा भी बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं.

Patna Samosa King
समोसा किंग का समोसा (ETV Bharat)

सर्दी में मटर समोसे की डिमांड: जाड़े के दिनों में मटर समोसा को भी लोग खूब पसंद करते हैं. आलू वेज पनीर समोसा का भी अपना अलग स्वाद है. इस समोसे में आलू वेजिटेबल आइटम के साथ पनीर को भरा जाता है. इस समोसे को भी लोग खूब पसंद करते हैं. इसके अलावा चिली पनीर समोसा भी शाकाहारी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. पंजाबी पनीर समोसा तीखा और मसालेदार खाने वाले लोग पसंद करते हैं.

कस्टमाइज्ड समोसा उपलब्ध: अफगानी समोसा का भी अलग क्रेज है. अफगानी समोसा सोयाबीन को फ्राई कर तैयार किया जाता है. यह समोसा मसालेदार होता है और स्वाद में थोड़ा तीखा होता है. तीखा खाने वाले लोग इस समोसे को पसंद करते हैं. इसके अलावा रवि रंजन 5 और तरह के समोसे बनाते हैं, जिन्हें ऑर्डर पर लोगों को दिया जाता है. चीज ब्रस्ट समोसा, चोको लावा समोसा, मिक्स वेज समोसा, सोया चाप समोसा और पास्ता समोसा भी ऑर्डर पर उपलब्ध कराते हैं.

Patna Samosa King
समोसा लवर का मैसेज (ETV Bharat)

मिलेट्स समोसा पर शोध: ईटीवी भारत से बातचीत में रविरंजन ने बताया कि मिलेट्स का समोसा बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन इससे समोसा क्रंची नहीं बन पाएंगे. इसको लेकर शोध किया जा रहा है कि मिलेट्स का समोसा कैसे बनाया जाए. रविरंजन ऑर्डर और पसंद के अनुसार भी समोसा बनाते हैं. समोसा किंग का समोसा ऑनलाइन में भी उपलब्ध है. फूड डिलेवरी एप से समोसा ऑर्डर कर सकते हैं.

Patna Samosa King
ईटीवी भारत GFX (ETV Bharat)

समोसा का इतिहास: समोसे का इतिहास बेहद पुराना है. 10वीं शताब्दी में ईरान, मध्य एशिया में के लोगों का पसंदीदा भोजन था. जहां इसे 'संबूसक' या 'संबूसा' कहा जाता था. यह छोटे आकार का मांस से भरा हुआ व्यंजन था, जिसे यात्राओं के दौरान आसानी से खाया जा सकता था.

अल्पाहार के तौर पर पहचान: से वेज अफगानिस्तान पहले भारत का हिस्सा हुआ करता था. 13वीं-14वीं सदी में व्यपारियों के माध्यम से अफगानिस्तान के रास्ते ही समोसा भारत तक पहुंचा. इसके बाद दिल्ली सल्तनत के दौर में समोसा शाही रसोई तक पहुंचा. खास मसालों और सूखे मेवों के साथ तैयार किया जाता था. 16वीं सदी में पुर्तगालियों के द्वारा लाए गए आलू भरा गया. इसके बाद भारत में समोसे की पहचान एक वेज अल्पाहार के तौर पर होने लगी.

ये भी पढ़ें: