ETV Bharat / bharat

ईरान- इजरायल में तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, फ्लाइट कैंसल होने से यात्री परेशान

मिडिल-ईस्ट के हालात की वजह से फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण IGI एयरपोर्ट पर कई यात्री फंसे हैं.

IGI एयरपोर्ट पर  फंसे कई यात्री
IGI एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्री (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 1, 2026 at 10:11 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के कारण कई विमान कंपनियों ने सेवाएं रद्द कर दी हैं. इजरायल-ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण प्रमुख विमानन गंतव्य एवं वाणिज्यिक केंद्र दुबई से आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन शनिवार को बड़े पैमाने पर बाधित हुआ है. दो देशें को बीच जारी गतिरोध के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. भारत में भी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मिडिल-ईस्ट के हालात की वजह से फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण IGI एयरपोर्ट पर कई यात्री फंसे हैं. उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक फंसे हुए यात्री ने कहा, “मुझे दिल्ली से सऊदी जाना था, लेकिन मेरी फ्लाइट कैंसल हो गई. हम 14 घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई खबर नहीं मिली है. यह बहुत मुश्किल हो रहा है.” वहीं, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की भीड़ लगी हुई है. मिडिल ईस्ट के हालात की वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं.

दिल्ली एयरपोर्ट की पैसेंजर एडवाइजरी का संदेश

दिल्ली एयरपोर्ट की प्रेस एडवाइजरी एहतियाती कदम के रूप में जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि मिडिल ईस्ट की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, खासकर यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स, में देरी, रीरूटिंग या शेड्यूल बदलाव संभव है. एडवाइजरी में स्पष्ट लिखा है कि यात्री एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से नवीनतम फ्लाइट जानकारी अवश्य जांच लें. रियल टाइम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है.

भारत सरकार की यात्रियों से अपील

भारत सरकार का कहना है कि मिडिल ईस्ट तनाव से फ्लाइट रूट प्रभावित हो सकते हैं. कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी या पुनर्निर्धारण का सामना कर सकती हैं. पैनिक न होते हुए एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से पुष्टि अनिवार्य करना आवश्यक है, इसके साथ ही केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

बता दें कि इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. वहीं ईरान की ओर से भी जवाबी हमला किया जा रहा है. युद्ध शुरू होने के दूसरे दिन रविवार को ईरान में कई जगहों पर धमाके की आवाज सुनी गई. इसी के कारण कई देशों की हवाई यात्राएं प्रभावित होई हैं.

इसे भी पढ़ेंः