ETV Bharat / bharat

सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, कोर्ट से तीनों केस में मिली जमानत

पटना सिविल कोर्ट ने पप्पू यादव को बड़ी राहत दी है. उन्हें तीनों मामलों में जमानत मिली है. पढ़ें

Pappu Yadav gets bail
सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 13, 2026 at 2:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत मिली है. तीनों केस में उन्हें पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है. बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना केस में उन्हें बेल मिली है. साथ ही पूर्णिया के भी एक केस में उन्हें जमानत मिली है. पप्पू यादव जेल से बाहर आ गए हैं.

पप्पू यादव को तीनों केस में मिली बेल: पप्पू यादव को बेल मिलने से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इसे न्याय की जीत करार दिया है. वहीं राजनीतिक गलियारे में भी इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है.

समर्थकों में खुशी: जानकारी के अनुसार, इन मामलों को लेकर सांसद पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में थे और उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी. शुक्रवार को कोर्ट ने तीनों मामले में उन्हें राहत दे दी और उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया. कोर्ट के फैसले के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है.

जेल से बाहर आएंगे सांसद: सूत्रों के अनुसार, जमानत की औपचारिकता पूरी होने के बाद पप्पू यादव की रिहाई संभव होगी. संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जेल प्रशासन उन्हें रिहा करेगा. राजनीतिक गलियारों में पप्पू यादव के बेल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

31 साल पुराने मामले में पहले ही बेल: इससे पहले पप्पू यादव को पुराने धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और कब्जा करने के मामले में पहले ही बेल मिल चुकी है, लेकिन अन्य मामलों में जमानत नहीं मिलने के कारण बेऊर जेल में ही रहना पड़ रहा था. शुक्रवार को बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में जमानत मिल गई. वहीं कोतवाली थाने में उनपर 2017 का मामला था. कोतवाली थाना के साल 2017 के एक अन्य मामले में उनकी जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी.

ये भी पढ़ें

पप्पू यादव को मिल गयी जमानत लेकिन जेल में कटेंगी रातें, जानें वजह

'क्या सांसद की कोई इज्जत नहीं?' पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर मां शांति प्रिया का छलका दर्द