ETV Bharat / bharat

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में क्रैश हुआ झूला, इंस्पेक्टर की मौत, 12 लोग घायल

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से पलवल के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की जहां मौत हो गई है, वहीं 12 लोग घायल है.

Palwal Inspector Jagdish Prasad killed and 12 injured when a swing collapsed at the Surajkund fair in Faridabad
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 7, 2026 at 8:53 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से जहां पलवल के रहने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है, वहीं 12 लोग हादसे में घायल हुए हैं. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पूरे मामले में दुख जताया है.

सूरजकुंड मेले में गिरा झूला : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के वक्त झूले में 12 से ज्यादा लोग सवार थे. झूले के गिरने से 13 लोग घायल हो गए जिसमें से पलवल के रहने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है. बाकी सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे ये हादसा हुआ है. तकनीकी खराबी से झूले की मोटर फेल हो गई और बेरिंग के टूटने से ये हादसा हो गया. घटना के तुरंत बाद झूलों को फौरन रोक दिया गया. पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. झूला संचालक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही सुरक्षा मानकों की जांच भी जारी है. इसके अलावा मेले में लगे अन्य झूलों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं.

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा (Etv Bharat)

डीसी ने क्या कहा ? : सूरजकुंड में हुए हादसे को लेकर डीसी आयुष सिंह ने कहा है कि "पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की हादसे में मौत हो गई है. कुल 13 लोग घायल हुए जिसमें इंस्पेक्टर की मौत इलाज के दौरान हुई है. शाम करीब 6.15 बजे ये हादसा हुआ है. हादसे के लिए जांच कमेटी बना दी गई है जो पूरे हादसे की जांच करेगी."

Palwal Inspector Jagdish Prasad killed and 12 injured when a swing collapsed at the Surajkund fair in Faridabad
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद (Etv Bharat)

हादसे पर जताया दुख : वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पूरे हादसे पर दुख जताया है. सीएम ने पोस्ट करते हुए लिखा कि " फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. साथ ही, घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है."

जांच के आदेश : इसके अलावा पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि " आज शाम 39वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 के दौरान झूला क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ. पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हमारी सबकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

Palwal Inspector Jagdish Prasad killed and 12 injured when a swing collapsed at the Surajkund fair in Faridabad
सूरजकुंड मेले में गिरा झूला (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : सूरजकुंड मेले में बॉलीवुड सिंगर सलमान अली ने बांधा समा, बोले- "मेवात पिछड़ा हुआ नहीं है, हर क्षेत्र में है आगे"

ये भी पढ़ें : सूरजकुंड मेले में कलाकारों ने फिर दोहराया इतिहास, सारंगी की धुन कर देगी मदहोश, सदियों पुरानी कला देख उत्साहित हुए लोग

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद की प्रियंका गर्ग का अनोखा बुक बैंक, जहां UPSC से नर्सरी तक की सारी किताबें फ्री