राहुल गांधी बने मार्शल आर्ट गुरु, जिलाध्यक्षों को सिखाए किक, बोले-मोहब्बत से करो वार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पचमढ़ी में 71 जिलाध्यक्षों को सिखाया मार्शल आर्ट, बोले-किसी से डरने की जरूरत नहीं, एकजुट होकर करें काम.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : November 9, 2025 at 12:04 PM IST
|Updated : November 9, 2025 at 12:39 PM IST
पचमढ़ी: मध्य प्रदेश में वापस सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सिखाए गए मार्शल आर्ट के माध्यम से भाजपा और दूसरी विचारधारा से लड़ेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पचमढ़ी में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में सभी जिला अध्यक्ष के बीच मार्शल आर्ट की ड्रेस पहनकर उन्हें कुछ स्टेप सिखाए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक में फिट रहना जरुरी है.
आपको गिरना है लेकिन वापस उठना भी हैः राहुल गांधी
कुछ लोगों के लिए यह फिटनेस टिप्स था लेकिन इस मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेशन के माध्यम से राहुल गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों से कहा कि, ''आपको मार्शल आर्ट के जैसे फन में माहिर होना है, आपको लड़ना है, आपको गिरना है लेकिन वापस उठना भी है. आपको भाजपा की विचारधारा से लड़ने के लिए मोहब्बत का सहारा लेना होगा.'' राहुल गांधी ने सभी जिला अध्यक्षों से कहा कि, ''कोई कितना भी गलत कहे या बुरा कहे, लेकिन आपको मोहब्बत की दुकान सजा कर जवाब देना है.'' मार्शल आर्ट के 30 मिनट सेशन के बाद राहुल गांधी ने शुरुआत के 25 मिनट विभिन्न मुद्दों पर सभी जिला अध्यक्षों से चर्चा की.
एकजुटता का दिया संदेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को एकजुट रहने का संदेश दिया. अपने सेशन के दौरान कहा कि, ''हमें थोड़ी मेहनत करनी है निराश नहीं होना है. कांग्रेस मामूली अंतर से हार रही है. एकजुट होकर प्रदेश के हर परिवार तक पहुंचना है.'' राहुल गांधी ने सभी से कहा कि, ''खुद के लिए संगठन के लिए काम करिए और 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मिशन तय करिए. आपको किसी से डरने या दबने की जरूरत नहीं है.''
कांग्रेस की सोच के बारे में बताया
कांग्रेस के पूर्व मंत्री और राघोगढ़ के कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने सेशन खत्म होने के बाद बताया कि, ''राहुल गांधी ने हमें कांग्रेस के इतिहास कांग्रेस की सोच के बारे में जानकारी दी. कांग्रेस की सोच वह है जिसमें हर व्यक्ति हर धर्म का सम्मान हो, हर गरीब व्यक्ति को अच्छा मौका मिले, शिक्षित युवाओं को रोजगार मिले, संविधान की ताकत एक बार फिर हमारे देश में स्थापित हो यह हमारा प्रयास रहेगा.''
जयवर्धन सिंह ने बताया कि, ''राहुल गांधी ने मेरी पत्नी और मेरे बेटे के साथ भी फोटो सेशन किया और हमारे साथ बहुत सारा समय बिताया. मेरे हाथ में संविधान की किताब थी जो राहुल गांधी हमेशा अपने पास रखते हैं. उसे लाल किताब पर भी उन्होंने चर्चा की.''
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने आज पचमढ़ी में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिला/शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। pic.twitter.com/bSBlciPmTO
— MP Congress (@INCMP) November 8, 2025
- राहुल गांधी को भायीं पचमढ़ी की वादिया, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की
- श्योपुर में मिड-डे मील के लिए बच्चों को थाली नसीब, राहुल गांधी के ट्विट के बाद पहुंचे पूर्व मंत्री
- कांग्रेस संगठन को मजबूत करने राहुल गांधी पहुंचे पचमढ़ी, नेताओं को देंगे जीत का मंत्र
- 'मध्य प्रदेश में BJP सरकार ने बच्चों की थाली तक चुरा ली, इनका विकास बस छलावा': राहुल गांधी
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हुई वोट चोरी
रविवार को राहुल गांधी ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी भी की. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ''देश के लोकतंत्र पर सीधा हमला हो रहा है, मैंने एक प्रेजेंटेशन दिया था, जिसमें स्पष्ट दिखा कि 'वोट चोरी' हो रही है. इनके पास सिस्टम है हमारे पास बहुत से सबूत है, जो हम आहिस्ता आहिस्ता दिखाएंगे. 8 में से एक का डेटा देखने के बाद मुझे यकीन है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी हुई है. यह सिर्फ तकनीकी गलती नहीं, बल्कि सुनियोजित सिस्टम है.'' उन्होंने आगे कहा कि, ''मुद्दा वोट चोरी का है, यह भाजपा और चुनाव आयोग के सिस्टम की मिलीभगत है. पीएम मोदी और अमित शाह मिलकर ऐसी पार्टनरशिप चला रहे हैं, जिससे भारत माता को नुकसान हो रहा है, लोकतंत्र कमजोर हो रहा है.''

लोकतंत्र पर हो रहा है आक्रमण
हिल स्टेशन पचमढ़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, ''लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है. अंबेडकर जी के कॉन्स्टिट्यूशन पर आक्रमण हो रहा है. नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश जी संयुक्त रूप से पार्टनरशिप बनाकर नुकसान कर रहे हैं. इससे भारत माता का नुकसान हो रहा है, देश का नुकसान हो रहा है.
अपने पिता द्वारा अनवरत गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे
राहुल गांधी रविवार सुबह पचमढ़ी के गांधी चौक पहुंचे. यहां उन्होंने 29 जून 1989 को अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा अनावरण की हुई गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. यहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेसियों से गांधी प्रतिमा और पूर्व के समय में क्या-क्या हुआ उसकी जानकारी संक्षिप्त में ली. यहां पुष्प अर्पित करने के बाद राहुल गांधी पचमढ़ी की हवाई पट्टी स्थित हेलीपैड पहुंचे. जहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से भोपाल के लिए रवाना हो गए.

