ETV Bharat / bharat

राजस्थान का तस्कर, पंजाब की दारू.. बिहार आ रही 1 करोड़ की विदेशी शराब जब्त

बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की खेप आ रही है. हालाकि उत्पाद विभाग की मुस्तैदी से 1 करोड़ रुपए की शराब जब्त हुई-

ETV Bharat
बिहार में पंजाब से आ रही शराब की खेप जब्त (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 9, 2026 at 6:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोजपुर : बिहार के आरा में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. बिहार मद्यनिषेध विभाग द्वारा मद्यनिषेध इकाई पटना के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर ट्रक से लगभग 1 करोड़ रुपये की अवैध विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

1 करोड़ की अवैध विदेशी शराब बरामद : भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को भोजपुर के सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब मुजफ्फरपुर की ओर ले जाई जा रही है.

राजस्थान का तस्कर, पंजाब की शराब : सूचना के आधार पर निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई. वाहन जांच के दौरान बिहिया चौराहा के पास 12 चक्का ट्रक को रोका गया. तलाशी के दौरान ट्रक में रखे सड़े-गले आलू के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई.

धरी रह गई तस्कर की चालाकी : शराब तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाड़मेर राजस्थान निवासी गुड्डू लाल के पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है. जांच में सामने आया है कि शराब को पंजाब से बिहार लाया जा रहा था. लेकिन तस्कर की चालाकी फेल हो गई और एक करोड़ की खेप पकड़ ली गई.

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : मद्यनिषेध के सहायक आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि 24,288 पीस तकरीबन 8244.36 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है. बरामद शराब पर 'For Sale in Punjab' अंकित है.

''जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 01 करोड़ रुपये आंका गया है. जब्त शराब की बोतलों पर ' फॉर सेल इन पंजाब' लिखा हुआ था. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है. अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.''- रजनीश कुमार, सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध विभाग

ये भी पढ़ें-