ETV Bharat / bharat

श्रीनगर पुलिस स्टेशन में विस्फोटः उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने घटना पर दुख व्यक्त किया

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात भीषण धमाका हुआ. इस घटना में नौ लोगों की मौत होने की खबर है.

Kashmir Police Station Blast
धमाके के बाद की स्थिति. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 15, 2025 at 3:01 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार को विस्फोट हुआ. विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) अधिकारी, तीन फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के सदस्य, दो फोटोग्राफर, दो राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल हैं. 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और आस-पास के इलाकों के तीन नागरिक घायल हुए.

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें कहा, "मुख्यमंत्री ने नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए दुखद आकस्मिक विस्फोट पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है."

पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि वह इस त्रासदी से बेहद दुखी हैं. पोस्ट में उन्होंने कहा, "यह हृदयविदारक घटना उन जोखिमों और कठिन परिस्थितियों को उजागर करती है जिनमें हमारे पुलिसकर्मी हम सभी की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना."

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने भी शोक व्यक्त करते हुए विस्फोट को हृदय विदारक बताया. अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के लिए शक्ति की प्रार्थना की. भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने भी विस्फोट पर दुख व्यक्त किया है.

सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में, भाजपा नेता ने लिखा- "श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट से गहरा दुख हुआ है. मेरी गहरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं"

Kashmir Police Station Blast
विस्फोट के धमाके से चटकी खिड़की के शीशे. (ETV Bharat)

क्या है घटनाः

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने श्रीनगर में संवाददाताओं को बताया कि रात करीब 11:20 बजे हुआ यह विस्फोट पुलिस थाने के खुले क्षेत्र में हुआ. वहां एक अभियान के दौरान बरामद विस्फोटक सामग्री की जांच की जा रही थी. उन्होंने जनता से विस्फोट के कारणों को लेकर अनावश्यक अटकलें लगाने से बचने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, "अत्यधिक सावधानी के बावजूद, नमूना लेने की प्रक्रिया के दौरान आकस्मिक विस्फोट हो गया."

इसे भी पढ़ेंः