ETV Bharat / bharat

तारापुर की केमिकल फैक्ट्री से 'ओलियम गैस' का रिसाव, 2 किमी तक फैली जहरीली धुंध

पालघर पुलिस अधीक्षक यतिन देशमुख ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और इधर-उधर न भागें.

Oleum gas leak
तारापुर की केमिकल फैक्ट्री से 'ओलियम गैस' का रिसाव. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 2, 2026 at 7:12 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 7:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पालघर (महाराष्ट्र): पालघर जिले के तारापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित 'भगेरिया केमिकल्स कंपनी' से सोमवार 3 मार्च दोपहर करीब 2:00 से 2:15 बजे के बीच ओलियम गैस (Oleum gas) का रिसाव शुरू हो गया. इस गैस लीक के कारण स्थानीय नागरिकों और मजदूरों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. साथ ही, लोगों ने आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी की शिकायत की. अचानक हुए इस रिसाव से पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

एजेंसियों को किया गया अलर्ट

जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं. आपातकालीन कक्ष, राजस्व विभाग, MIDC, अग्निशमन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग सहित सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजू वसावे मौके पर पहुंच गए हैं. सुरक्षा के लिहाज से कंपनी की ओर जाने वाली सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Oleum gas leak
गैस रिसाव के बाद मास्क लगाकर जाते लोग. (ETV Bharat)

डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में खौफ

तारापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट से डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में इस गैस का असर महसूस किया जा रहा है. हवा की दिशा के साथ यह गैस हर तरफ फैल रही है. इसके चलते कैमलिन नाका और टाकी नाका के बीच का औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी इलाका इस गैस से बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

सफेद धुंध की चादर

एमआईडीसी (MIDC) दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लगभग एक टन ओलियम गैस का स्टॉक प्रभावित होने की आशंका है. पूरे इलाके में सफेद धुंध की एक मोटी चादर फैल गई है. एहतियात के तौर पर तारापुर विद्यामंदिर स्कूल (टाकी नाका क्षेत्र) के छात्रों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया है, और अन्य संस्थानों के श्रमिकों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के निर्देश

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख स्थिति का जायजा लेने तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने नागरिकों को ओलियम गैस से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं. पालघर पुलिस अधीक्षक यतिन देशमुख ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और इधर-उधर न भागें. स्थिति नियंत्रण में आने तक निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं.

  • शांत रहें और जितना हो सके घरों के अंदर ही रहें.
  • घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें. पंखे और एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद कर दें.
  • बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और सांस की बीमारी वाले लोग अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें.
  • फैक्ट्री के पास भीड़ न लगाएं और रिसाव वाली जगह पर जाने या जांच करने की कोशिश न करें.
  • सोशल मीडिया पर गलत जानकारी या अफवाहें न फैलाएं.
  • आपातकालीन सेवाओं (Emergency Services) के काम में किसी भी तरह की बाधा न डालें.

क्यों खतरनाक है यह गैस

भगेरिया केमिकल्स कंपनी में रसायनों का उत्पादन किया जाता है, जहां दोपहर के समय यह रिसाव हुआ. हवा के संपर्क में आने के बाद यह ओलियम गैस सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य सल्फर ऑक्साइड बनाती है, जिससे आंखों में जलन, लालिमा, गले में सूखापन और दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं.

Oleum gas leak
गैस रिसाव के बाद मची भगदड़. (ETV Bharat)

इसे भी पढ़ेंः

Last Updated : March 2, 2026 at 7:26 PM IST