पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को
भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा. इसी नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.

Published : May 6, 2026 at 4:39 PM IST
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा. यह जानकारी भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को दी.
उन्होंने बताया कि शपथग्रहण समारोह मध्य कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा. इसी दिन नई भाजपा सरकार शपथ लेगी. भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया.
भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी की जीत और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद हम एक श्वेत पत्र जारी करेंगे, जिसमें दिखाएंगे कि टीएमसी ने लोगों को कितना लूटा है.
Kolkata, West Bengal: BJP State President Samik Bhattacharya says, " the legislative party meeting will be held tomorrow evening. the oath ceremony will be held at brigade parade ground on the 9th at 10 o’clock" pic.twitter.com/IiBnTldZln
— IANS (@ians_india) May 6, 2026
10 दिनों में जीती हुई दो विधानसभा सीटों में से एक खाली कर दूंगा: सुवेंदु
दूसरी ओर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 10 दिन के भीतर दो में से एक विधानसभा सीट खाली कर देंगे. बता दें कि उन्होंने विधानसभा चुनावों में भवानीपुर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया और नंदीग्राम से लगातार तीन बार जीत हासिल की है.
सुवेंदु ने कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि वह कौन सी विधानसभा सीट अपने पास रखेंगे. अधिकारी ने कहा, "मैं 10 दिन के अंदर एक सीट खाली कर दूंगा. पार्टी तय करेगी कि मैं कौन सी सीट रखूंगा. मैं भवानीपुर और नंदीग्राम के लोगों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी नहीं भूलूंगा."
अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को 15,000 से ज़्यादा वोटों से हराया, जिससे उनकी सबसे सुरक्षित राजनीतिक पनाहगाह को झटका लगा. टीएमसी शासन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों का जिक्र करते हुए, अधिकारी ने कहा कि वह उनके साथ हुए अत्याचार को नहीं भूलेंगे और उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
The oath-taking ceremony of West Bengal new Chief Minister will be held on May 9. This event is considered highly significant in the politics of West Bengal. #WestBengal #Kolkata #OathCeremony #BrigadeParadeGround pic.twitter.com/QgD5996ALL
— DD News (@DDNewslive) May 6, 2026
भाजपा ने किसे नियुक्त किया पर्यवेक्षक
सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. दोनों नेता नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री और कैबिनेट के नामों पर अंतिम निर्णय लेंगे.
20 राज्यों के मुख्यमंत्री लेंगे भाग
नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला, सुनील बंसल (भाजपा के स्टेट के सेंट्रल ऑब्जर्वर इंचार्ज), सांसद सौमित्र खान और स्टेट भाजपा महासचिव शशि अग्निहोत्री मौजूद थे.
बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दूसरे केंद्रीय मंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, भाजपा शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में पुलिसकर्मी समेत कई घायल, 80 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

