ETV Bharat / bharat

'पापा बिहार की जनता के भरोसे को कायम रखेंगे', निशांत ने बता दिया कि नीतीश कुमार ही होंगे अगले CM!

निशांत कुमार ने इशारों में बता दिया कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने बिहार की जनता का आभार भी जताया.

Nishant Kumar
निशांत कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 16, 2025 at 3:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 202 सीटों पर प्रचंड जीत मिली है. इस जीत से तमाम घटक दलों के नेता गदगद हैं और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया में जुट गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिहार की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लोगों ने पिताजी के 20 साल के काम का इनाम दिया है. उम्मीद है कि वे (नीतीश कुमार) इस भरोसे को कायम रखेंगे और विकास की प्रक्रिया को जारी रखेंगे.

जनता का आभार और नई सरकार को शुभकामना: विधानसभा रिजल्ट आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए. पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रचंड जनादेश के लिए जनता को धन्यवाद कहा है. साथ ही कहा बिहार वासियों को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि एनडीए को भारी बहुमत से जिताया. हमारी सरकार बनने जा रही है, इसके लिए वह शुभकामनाएं भी देना चाहते हैं.

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (ETV Bharat)

पिताजी आगे भी विकास करते रहेंगे: निशांत कुमार ने कहा कि जीत की उम्मीद हम लोगों को थी लेकिन उम्मीद से ज्यादा ही जनता ने भरोसा जताया है. 20 साल के विकास के काम को लेकर जनता ने आशीर्वाद दिया है. जनता ने विकास कार्य को लेकर इनाम दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पिताजी आगे भी जनता के भरोसा को कायम रखेंगे और आगे भी तेजी से विकास का कार्य करेंगे.

nitish Kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (ETV Bharat)

"मैं बिहार की जनता का एनडीए को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. हमारी सरकार बनने वाली है। जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद. हमें उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे. इसका सारा श्रेय जनता को जाता है. मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे पिता इस भरोसे को कायम रखेंगे और विकास की प्रक्रिया को जारी रखेंगे."- निशांत कुमार, नीतीश कुमार के बेटे

नीतीश कुमार हो सकते हैं सीएम: हालांकि अभी तक औपचारिक रूप से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर नहीं लगी है लेकिन माना जा रहा है कि वे ही एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. वैसे भी परिणाम आने के बाद चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे. जल्द ही एनडीए विधायकों की बैठक में उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग जाएगी.

nitish Kumar
बिहार सीएम नीतीश कुमार (ETV Bharat)

202 सीटों पर एनडीए की जीत: बिहार चुनाव में एनडीए को 202 सीटों पर जीत मिली है. इनमें 89 सीटों पर बीजेपी, 85 पर जेडीयू, 19 पर लोजपा (रामविलास), 5 पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और 4 पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा को सफलता मिली है. महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया है.

ये भी पढ़ें:

'नीतीश कुमार को छेड़ा तो बदल जाएंगे तेवर'.. इसलिए रिस्क नहीं लेगी BJP

महिलाओं को आखिर क्यों है नीतीश पर अटूट विश्वास, इनकी सुनामी ने NDA को दिलाई प्रचंड जीत

Bihar Election 2025 Winners List: किस सीट पर किसने मारी बाजी, देखें सभी 243 सीटों का रिजल्ट

बिहार के प्रमंडलवार नतीजों ने सबको चौंकाया, जानें कहां-कहां महागठबंधन का सूपड़ा हुआ साफ

NDA की प्रचंड लहर में भी कैसे हार गए मंत्री रहे सुमित कुमार, जानिए चकाई सीट का हाल