ETV Bharat / bharat

'ललन सिंह और संजय झा बिक गए.. ', JDU कार्यकर्ताओं का आरोप, नीतीश के करीबी MLC के साथ धक्का-मुक्की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से जेडीयू में आक्रोश है. कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह और संजय झा पर साजिश का आरोप लगाया. पढ़ें..

Nitish KUmar
जेडीयू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 5, 2026 at 2:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से भले ही बड़े नेता खुश दिख रहे हों लेकिन कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है. सीएम आवास से लेकर पार्टी दफ्तर तक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच न केवल अपनी नाराजगी जता रहे हैं, बल्कि नेताओं पर गुस्सा भी निकाल रहे हैं.

जेडीयू कार्यालय में तोड़फोड़: जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. कार्यालय में रखे सामानों के साथ तोड़फोड़ की. ये लोग लगातार पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. इनका गुस्सा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी सरीखे नेताओं से है.

जेडीयू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन (ETV Bharat)

जेडीयू कार्यकर्ता लगातार 'ललन सिंह मुर्दाबाद, संजय झा मुर्दाबाद, विजय चौधरी मुर्दाबाद, अशोक चौधरी मुर्दाबाद, संजय गांधी मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे हैं. इनका आरोप है कि ये तमाम नेता बीजेपी के साथ मिलकर पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं.

Nitish KUmar
ललन सिंह और संजय झा के खिलाफ नारेबाजी (ETV Bharat)

संजय गांधी के साथ धक्का-मुक्की: जेडीयू कार्यकर्ताओं की नाराजगी का आलम ये हैं कि कार्यालय में मौजूद विधान पार्षद संजय गांधी के साथ धक्का-मुक्की भी की. कार्यकर्ताओं ने उनको बाहर जाने से रोक दिया और लगातार उनके खिलाफ नारेबाजी करते रहे. काफी मशक्कत के बाद वह मेन गेट से बाहर निकल पाए.

Nitish KUmar
संजय गांधी को रोकते जेडीयू कार्यकर्ता (ETV Bharat)

क्यों है गुस्सा?: जेडीयू कार्यकर्ताओं का मानना है कि एक साजिश के तहत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है. इसके लिए ये लोग ललन सिंह और संजय झा जैसे बड़े नेताओं का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इनका आरोप है कि ये लोग बीजेपी के साथ मिल गए हैं. इससे पार्टी को नुकसान पहुंचेगा. नीतीश कुमार को राज्यसभा की बजाय सीएम ही बने रहना चाहिए था.

Nitish KUmar
नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे (ETV Bharat)

नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है. इसके साथ ही ये साफ हो गया कि वह जल्द ही सीएम पद से इस्तीफा देंगे. ये माना जा रहा है कि उनकी जगह अब बीजेपी का कोई नेता बिहार का सीएम होगा. जेडीयू कार्यकर्ताओं की नाराजगी की भी यही बड़ी वजह है.

ये भी पढ़ें:

'नीतीश ने राज्यसभा का नॉमिनेशन किया तो खुदको जला लेंगे' 'दिल्ली में लिखा गया ट्वीट'

'नीतीश राज्यसभा गए तो RJD को शिफ्ट हो जाएगा वोट' कल्याण बिगहा के लोगों ने दी BJP को चेतावनी

'सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है बिहार की जनता', नीतीश पर बोले तेजस्वी- JDU को खत्म कर देगी BJP