ETV Bharat / bharat

नेपाल के बीरगंज में हिंसा के बाद तनाव, रक्सौल बॉर्डर सील.. जानिए क्यों हुआ बवाल

कहते हैं जब भी नेपाल सुलगता है इसका असर बिहार में जरूर पड़ता है. एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा.

Nepal Unrest
सीमा पर चौकसी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 6, 2026 at 4:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मोतिहारी : नेपाल में फैली हिंसा को देखते हुए रक्सौल बॉर्डर (भारत-नेपाल सीमा) पूरी तरह सील कर दिया गया. मैत्री पुल सहित सभी बॉर्डर पॉइंट्स पर आवाजाही रोक दी गई है. भारत की ओर से सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं.

आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को अनुमति : मैत्री पुल पर भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी है. हर वाहन और पैदल यात्री की सघन जांच की जा रही है. डॉग स्क्वायड की टीमें भी बॉर्डर पर तैनात कर दी गई हैं, ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके. भारतीय पक्ष से केवल एम्बुलेंस और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है.

नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने हालात पर नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं. नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक (IGP) बसंत बहादुर कुंवर ने कहा, "हम स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करने के लिए कटिबद्ध हैं. अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं." स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

"हम नेपाल में हो रही घटनाओं पर निगरानी रख रहे हैं. हमारी सीमा सुरक्षित है और SSB सतर्क है. भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है."- रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, भारतीय विदेश मंत्रालय

Nepal Unrest
भारत नेपाल सीमा (ETV Bharat)

व्यापारियों को नुकसान : स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि सीमा सील होने से दैनिक व्यापार ठप हो गया है. रक्सौल में रहने वाले भारतीय व्यापारियों ने बताया कि सीमा बंद होने से उनकी आजीविका पर संकट आ गया है. एक व्यापारी ने कहा, हर रोज सैकड़ों ट्रक नेपाल से माल लाते थे, अब सब रुक गया.

Nepal Unrest
नेपाल सीमा पर फंसे लोग (ETV Bharat)

क्या है पूरा मामला : दरअसल, पर्सा जिले के बीरगंज में धनुषा धाम है. यहां पर दो समुदायों के बीच हिंसा फैल गई. स्थिति को बहुत हद तक नियंत्रित कर लिया गया है. हालांकि पूरे बीरगंज इलाके बिहार से सटी सीमाओं पर नेपाल पुलिस गश्त लगा रही है. बीरगंज में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं. कर्फ्यू के कारण शहर में गश्ती जारी है.

Nepal Unrest
सीतामढ़ी से सटी नेपाल सीमा (ETV Bharat)

रक्सौल-बीरगंज बॉर्डर : भारत और नेपाल में बेटी-रोटी का संबंध कहा जाता है. बिहार के लोगों का अक्सर ही नेपाल आना-जाना होता है. रक्सौल (भारत) में है जबकि बीरगंज (नेपाल) में है. दोनों की दूरी बहुत कम है, यह बॉर्डर क्रॉसिंग के रूप में काम करता है. भारत के पटना से रक्सौल/बीरगंज बॉर्डर लगभग 210 किमी दूर है, जबकि बीरगंज से काठमांडू लगभग 130-140 किमी है.

ये भी पढ़ें :-

नेपाल पुलिस की गोली से कारोबारी की मौत! आक्रोशितों ने पुलिस चौकी फूंकी, इंडियन गाड़ियां फंसी