ETV Bharat / bharat

NEET UG 2025 : 16678 रैंक पर मिली एम्स की MBBS सीट, सरकारी सीट 525 अंक नीट स्कोर व AIR 27332 पर

ऑल इंडिया कोटा 15 फीसदी स्टेट काउंसलिंग के तहत चौथे राउंड यानि स्ट्रे वेकेंसी का परिणाम घोषित हो गया है.

NEET UG 2025
NEET UG 2025 (FILE PHOTO)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : November 15, 2025 at 1:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा : नीट यूजी के परिणाम के आधार पर एमबीबीएस एडमिशन के लिए काउंसलिंग स्टेट और ऑल इंडिया कोटा दोनों की अलग-अलग चल रही है. इसमें ऑल इंडिया कोटा 15 फीसदी स्टेट काउंसलिंग के तहत चौथे राउंड यानि स्ट्रे वेकेंसी का परिणाम घोषित हो गया है. निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट को 525 अंक नीट स्कोर पर 27332 रैंक तक एमबीबीएस का सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल गया है, जहां पर कम फीस है. तीसरे राउंड से कट ऑफ में दो अंको की गिरावट आई है. तीसरे राउंड में जहां 26178 रैंक पर जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट को एमबीबीएस की सरकारी सीट मिली थी. यह कटऑफ 1154 नीचे गिर गई है.

इसमें खास बात यह रही है कि स्ट्रे वैकेंसी राउंड में ओबीसी कट ऑफ का जनरल से भी ज्यादा गई है. बीडीएस कोर्स की कट ऑफ की बात की जाए तो जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 55845 यानी 497 अंक पर मिल गई है. जबकि तीसरे राउंड में यह 49462 पर 502 नीट यूजी के स्कोर पर मिली थी.

इसे भी पढ़ें: NEET UG 2025: स्ट्रे वैकेंसी राउंड में एलॉट सीट जॉइन नहीं करने पर भी जमा करानी होगी MBBS की फीस! सवा करोड़ तक FEE

पारिजात मिश्रा ने बताया कि ऑल इंडिया कोटा सेंट्रल काउंसलिंग के तहत स्ट्रे वैकेंसी राउंड में एमबीबीएस की सबसे अंतिम चॉइस नागालैंड के कोहिमा स्थित नागालैंड मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज संगारेड्डी, शरत चंद्र चटोपध्याह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज उल्लूबेरिया, जीएमईआरएस गोधरा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पोंडिचेरी कैंडिडेट्स की सबसे आखिरी पसंद रही है. करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट मिश्रा के मुताबिक कॉलेज अलॉटेड स्टूडेंट्स को अपना व्यक्तिगत अलॉटमेंट लेटर एमसीसी की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा. यह कैंडिडेट के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर उपलब्ध है. इसके बाद कैंडिडेट को ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स व फीस के साथ स्वयं कॉलेज में उपस्थित होकर रिपोर्ट करना होगा.

चौथे राउंड की कटऑफ
चौथे राउंड की कटऑफ (फोटो ईटीवी भारत GFX)

एम्स की कट ऑफ भी काफी नीचे गिरी : पारिजात मिश्रा ने बताया कि एम्स की बात की जाए तो मदुरै एम्स को सबसे अंतिम चयन कैंडिडेट ने किया है. हालांकि एम्स की कटऑफ में काफी गिरावट तीसरे से स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आई है. जहां तीसरे राउंड में 7143 रैंक तक की जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स को एम्स में एमबीबीएस की सीट अलॉट हुई थी. जबकि इस तरह वैकेंसी राउंड में 9535 अंक नीचे गिरकर 16678 रैंक पर भी यह सीट मिल गई है. नीट यूजी के स्कोर के अनुसार बात की जाए तो देखी जाएं तो अंकों की गिरावट हुई है, जहां पर 564 अंक तीसरे राउंड की क्लोजिंग रैंक पर थे, जबकि स्ट्रे वैकेंसी राउंड में यह 541 पर पहुंच गए हैं.