ETV Bharat / bharat

नीट पेपर लीक मामले के दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी

केंद्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. नीट पेपर लीक घोटाला मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट (File Photo)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 8, 2026 at 2:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले के दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दिया है. कोर्ट ने आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया.

दोनों की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले में 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया था. सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज किया था. 3 मई को हुई नीट की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. केंद्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. नीट पेपर लीक घोटाला मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

आरोप है कि मनीषा वाघमारे ने धनंजय लोखंडे को नीट के प्रश्न पत्र दिए. बाद में धनंजय लोखंडे ने शुभम खैरवार को प्रश्नपत्र दिए. कोर्ट ने 14 मई को पांच आरोपियों को सात दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था. 14 मई को कोर्ट ने जिन पांच आरोपियों को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था, उनमें नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल और गुरुग्राम से यश यादव शामिल हैं. शुभम खैरनार को 13 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था, जहां से उसे दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था. शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें-