ETV Bharat / bharat

महासमुंद में BBM कमेटी के नक्सलियों का सरेंडर, हथियार डालकर भारत के संविधान में जताई आस्था

15 माओवादियों का सरेंडर बलौदा थाने में देर रात हुआ. बलौदा थाना ओडिशा के बार्डर एरिया में है.

Naxalites of BBM Committee surrender in Mahasamund
महासमुंद में BBM कमेटी के नक्सलियों का सरेंडर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 1, 2026 at 7:09 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

राहुल भोई की रिपोर्ट

महासमुंद: बलांगीर, बरगढ़, महासमुंद कमेटी के सक्रिय माओवादियों जिनकी संख्या 15 के करीब है, सभी ने महासमुंद के बलौदा थाने में सरेंडर कर दिया है. बलौदा थाना ओडिशा के बॉर्डर एरिया में है.देर रात सभी माओवादियों को बलौदा थाने लाया गया, जहां सभी ने हथियार डाल दिए. सूत्रों की मानें तो सरेंडर से पहले सभी नक्सली शनिवार के दिन पतेरापाली, कापू कुंडा और जामपाली के जंगलों में पहुंच गए थे. जंगल में माओवादियों की मुलाकात सरेंडर करवाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रतिनिधि मंडल से हुई.जिन माओवादियों ने कल देर रात सरेंडर किया, उन सभी माओवादियों के सुरक्षित सरेंडर के लिए महासमुंद और ओडिशा पुलिस ने पोस्टर जारी कर हथियार डालने की अपील की थी.इस अपील का असर हुआ और माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है.

महासमुंद में BBM कमेटी के नक्सलियों का सरेंडर (ETV Bharat)

BBM कमेटी के नक्सलियों का सरेंडर

माओवादियों के सरेंडर को लेकर आज पुलिस के आला अधिकारी एक प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकते हैं. महासमुंद के कुछ हिस्से में नक्सली सक्रिय थे. इन माओवादियों के हथियार डाल देने से महासमुंद जिला भी नक्सल मुक्त होने की राह पर चल पड़ा है.नक्सलियों की मौजूदगी के चलते कुछ इलाकों में विकास का काम प्रभावित हो रहा था, जो अब तेजी से पूरा होगा.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की थी सरेंडर की अपील

बीते दिनों डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी ऑडियो संदेश जारी कर बीबीएम कमेटी के मेंबरों से हथियार डालने की अपील की थी. डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अपील का सकारात्मक नतीजा निकला और शनिवार की रात बलांगीर, बरगढ़, महासमुंद कमेटी के सक्रिय माओवादी जिनकी संख्या 15 के करीब है, सभी ने महासमुंद के बलौदा थाने में सरेंडर कर दिया.

सरेंडर माओवादियों का रेड कार्पेट बिछाकर होगा स्वागत:विजय शर्मा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा लगातार ये कह रहे हैं कि सरेंडर करने वाले माओवादियों को हम हर वो सुविधा देंगे जिनके वो हकदार हैं. उनके पुनर्वास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तो यहां तक कहा है कि वो सरेंडर माओवादियों का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम विष्णु देव साय ने साफ कहा है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म कर हम दम लेंगे.

बीबीएम कमेटी के सरेंडर से जुड़ी बड़ी बातें

  • देर रात 2 से 3 बजे के बीच किया सरेंडर
  • सरेंडर कराने में प्रतिनिधि मंडल ने निभाई बड़ी भूमिका
  • मुख्यधार में लौटे माओवादियों की तस्वीर की गई जारी
  • बीबीएम कमेटी के 15 माओवादियों ने डाले हथियार
  • बलौदा थाने में किया देर रात सरेंडर
  • ओडिशा से लगे बार्डर एरिया में किया सरेंडर

'' 31 मार्च तक खत्म होगा नक्सलवाद'' शीर्ष माओवादी नेता देवजी और मल्ला राजू रेड्डी को लेकर विजय शर्मा ने कही बड़ी बात

सरेंडर माओवादियों का रेड कारपेट पर होगा स्वागत, पुनर्वास और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी: विजय शर्मा

बस्तर में कोने-कोने तक भारत का संविधान होगा लागू, नहीं चलेगी 1 भी गोली: विजय शर्मा