ETV Bharat / bharat

बीजापुर के जांगला मुठभेड़ में मारे गए 10 लाख के इनामी नक्सली, आज सुबह शुरू हुआ एनकाउंटर

मारे गए माओवादियों की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य हिचामी मडडा, मनकी पोडियम के रुप में हुई.

BIJAPUR ENCOUNTER UPDATE
10 लाख के इनामी नक्सली ढेर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 26, 2026 at 2:25 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

बीजापुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट

बीजापुर: जांगला थाना इलाके के जैगुर–डोडुम इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 इनामी माओवादी कैडर मारे गए. इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना के आधार पर 25 फरवरी की शाम DRG, बस्तर फाइटर्स, STF, CRPF और CoBRA की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. अभियान के दौरान 26 फरवरी की सुबह लगभग 6 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार मुठभेड़ होती रही.

10 लाख के इनामी माओवादी हुए ढेर

फायरिंग थमने के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में मुठभेड़ स्थल से वर्दीधारी 2 माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए. प्रारंभिक पहचान के अनुसार मृत माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य हिचामी मडडा और मनकी पोड़ियम है, जिन पर पुलिस ने पांच–पांच लाख का इनाम घोषित था. मुठभेड़ स्थल से 1- SLR राइफल, 1 - INSAS राइफल, 1- 12 बोर बंदूक, हैंड ग्रेनेड, देशी ग्रेनेड, डेटोनेटर, विस्फोटक सामग्री, दवाइयां और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई. पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा, जिले में सुरक्षा बल आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

10 लाख के इनामी नक्सली ढेर (ETV Bharat)

बस्तर आईजी की अपील

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पट्टलिंगम ने पूर्व माओवादी कैडर बरसे देवा, रूपेश, रनीता, राजमन, राजू सलाम, देवजी, संग्राम,भूपति, वेंकटेश तथा अन्य अधिकांश माओवादी कैडरों की तरह शेष सक्रिय कैडरों को भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने को कहा है. बस्तर आई ने कहा कि अब भी हथियार और हिंसा से जुड़े रहने का कोई अर्थ नहीं है. सरकार जमीनी वास्तविकताओं के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी है और आत्मसमर्पित कैडरों सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक सार्थक एवं शांतिपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने हेतु संकल्पित है.

साल 2026

3 जनवरी: सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में 12 माओवादियों को ढेर किया. इनमें वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का भी शामिल था. वेट्टी मंगड़ू लंबे वक्त से सुकमा जिले में सक्रिय था. नक्सल संगठन में वेट्टी की गिनती खूंखार माओवादियों के रूप में होती थी. सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, INSAS, SLR Rifles जैसे हथियार भी बरामद किए गए.मारे गए माओवादियों पर कुल 60 लाख का इनाम घोषित था.

  • 17-18 जनवरी: बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को ढेर किया. इनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल थी.
  • 29 जनवरी: बीजापुर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, मौके से AK-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल सहित गोला-बारूद बरामद
  • 5 फरवरी: बीजापुर में तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में फोर्स ने दक्षिण बस्तर डिवीजन DVCM माओवादी उधम सिंह को मार गिराया.

साल 2025

  • 12 नवंबर 2025: बीजापुर के नेशनल पार्क में मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर
  • 21 मई 2025: शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू समेत 28 नक्सली ढेर
  • 15 मई 2025: बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ पर 31 नक्सली मारे गए
  • 12 अप्रैल 2025: दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर
  • 31 मार्च 2025: दंतेवाड़ा बीजापुर बार्डर पर 45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
  • 29 मार्च 2025: सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में 17 शव बरामद, झीरमकांड में शामिल नक्सली भी ढेर, 25 लाख का था ईनाम
  • 20 मार्च 2025 : बीजापुर और कांकेर में हुए दो नक्सल एनकाउंटर में 30 नक्सली मारे गए
  • 9 फरवरी 2025: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 31 माओवादियों को मार गिराया
  • 20-21 जनवरी 2025: गरियाबंद जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 16 माओवादी मारे गए
  • 19 जनवरी 2025: प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपथी सहित 14 माओवादी मारे गए
  • 16 जनवरी 2025: बीजापुर जिले में भीषण मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए

साल 2024

  • 22 नवंबर 2024: सुकमा जिले में मुठभेड़, 10 माओवादी मारे गए
  • 04 अक्टूबर 2024: अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में 38 नक्सली मारे गए
  • 10 मई 2024: बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए
  • 16 अप्रैल 2024: कांकेर जिले में भीषण मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए
  • 02 अप्रैल2024: बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में 13 माओवादी ढेर
  • 7 फरवरी 2019 : बीजापुर जिले में हुई बड़ी मुठभेड़ में 10 माओवादी ढेर
  • 6 अगस्त 2018: सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में 15 माओवादी ढेर
  • 2 मार्च 2018: बीजापुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 10 माओवादी ढेर
  • 27 नवंबर 2014: सुकमा जिले में सीआरपीएफ) के साथ मुठभेड़ में 15 माओवादी ढेर
  • 16 अप्रैल 2013: बस्तर क्षेत्र में घने जंगलों वाले इलाके में मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर
  • 29 जून 2012: दंतेवाड़ा के जंगलों में मुठभेड़, सीआरपीएफ ने एक महिला समेत 20 नक्सली मार गिराए
  • 23 नवंबर 2010: दंतेवाड़ा के आसरामपुरा गांव के पास फोर्स के साथ भीषण मुठभेड़ में 20 नक्सली ढेर
  • 18 फरवरी 2008: बीजापुर जिले में 2 मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर
  • 10 जुलाई 2007: दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ में 20 माओवादी ढेर

बीजापुर में 4 नक्सली स्मारक ध्वस्त, 15 फीट ऊंचे अवैध ढांचों को तोड़ा गया

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट, STF जवान घायल, सर्चिंग तेज

बीजापुर में एनकाउंटर, इंद्रावती नदी के किनारे जवानों ने माओवादियों को घेरा, 2 नक्सली ढेर