ETV Bharat / bharat

'' 31 मार्च तक खत्म होगा नक्सलवाद'' शीर्ष माओवादी नेता देवजी और मल्ला राजू रेड्डी को लेकर विजय शर्मा ने कही बड़ी बात

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, अबतक 89 आईईडी रिकवर हुई है. बचे हुए माओवादियों के सरेंडर पर चर्चा जारी.

2 top Maoist leaders surrender
देवजी और मल्ला राजू रेड्डी के तेलंगाना में सरेंडर की खबर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 2:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्तर: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने फिर बड़ा दावा किया है. विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम तय समय सीमा के भीतर नक्सलवाद का खात्मा करने में सफल होंगे. विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए जो रणनीति केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बनाई है, उस रणनीति का लाभ हमें बखूबी मिल रहा है. फोर्स भी तेजी से नक्सलवाद के खात्मे की ओर बढ़ रही है.

''शीर्ष माओवादी नेता देवजी और मल्ला राजू रेड्डी के तेलंगाना में सरेंडर की खबर''

विजय शर्मा ने कहा, ''नक्सलवाद के समूल नाश की दिशा में चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान की दिशा में, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और सीएम विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में कार्य करने की स्वतंत्रता का हमें बड़ा फायदा मिला है. मैं यह कहना चाहता हूं कि राष्ट्रीय स्तर पर जो परिदृष्य है, उसके आधार पर जो सूचना सामने आ रही है, वो बहुत सुखद है. सूचना के मुताबिक तेलंगाना पुलिस के सामने देवजी ने जो बसवराजू पहले जनरल सेक्रेटरी था उसके बाद देवजी जनरल सेक्रेटरी बना,उसने सरेंडर कर दिया है. ये बड़ी खबर तेलंगाना से आ रही है.''

देवजी और मल्ला राजू रेड्डी के तेलंगाना में सरेंडर की खबर (ETV Bharat)

''दोनों हार्डकोर माओवादी अबूझमाड़ और गढ़चिरौली में सक्रिय थे''

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ''शीर्ष माओवादी नेताओं में से एक मल्ला राजू रेड्डी जो संग्राम नाम से भी जाना जाता है, उसने भी तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, ऐसी खबर सामने आ रही है. ये नक्सली दशकों से अबूझमाड़ और गढ़चिरौली इलाके में सक्रिय रहे हैं. नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में ये बहुत बड़ी जीत है.''

नक्सलवाद के खात्मे के करीब हम पहुंच गए हैं: विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ''मैं समझता हूं कि नक्सलवाद के खिलाफ जो लड़ाई चल रही है, उसके अंत तक हम पहुंच चुके हैं. अब एक ही शीर्ष नेतृत्व बचा है, जिसके बारे में कहा जाता है वो बहुत बुजुर्ग है, इसके अलावा एक दो और लोग हैं, लेकिन उनकी सक्रियता उतनी नहीं जितनी इन दोनों की थी. इन दोनों के अलावा भी जो लोग बचे हैं उनसे भी लगातार बातचीत जारी है.''

''कर्रेगुट्टा से अबतक 89 आईईडी बरामद हुआ''

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ''मैं सोचता हूं कि कर्रेगुट्टा में जो अभी अभियान चल रहा है, उसमें भी हमें बड़ी सफलता मिलेगी. वहां पर सर्चिंग के दौरान हमने 89 आईईडी बरामद किया है. कर्रेगुट्टा में जो गढ़ बनाकर नक्सली वहां छिपे थे, वो गढ़ अब ढहने वाला है. 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल नाश हो जाएगा, इसका पूरा विश्वास है.''

दंडकारण्य की कमान हिड़मा को, देवजी नक्सल संगठन का जनरल सेक्रेटरी, बस्तर आईजी बोले- कोई फर्क नहीं पड़ेगा

हिड़मा की मौत पर मनीष कुंजाम का बड़ा आरोप, कहा- ये फेक एनकाउंटर, देवजी ने रची साजिश

1 करोड़ के इनामी नक्सल कमांडर देवजी की तलाश तेज, बस्तर आईजी ने दी जानकारी