ETV Bharat / bharat

'बिहार नक्सल मुक्त' DGP विनय कुमार का दावा, 'डकैती-हत्या में रिकॉर्ड कमी'

डीजीपी विनय कुमार का दावा, बिहार नक्सल मुक्त, अपराधों में गिरावट. जानिए बिहार पुलिस की जुबानी आंकड़ों का पूरा सच

Naxalism is Bihar
बिहार डीजीपी विनय कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 22, 2025 at 5:42 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: साल 2025 अपने समाप्ति के दौर में है. ऐसे में बिहार का हर विभाग अपना लेखा-जोखा देने की तैयारी कर रहा है. बिहार पुलिस ने भी 2025 में क्या उपलब्धियां हासिल की है, उसका ब्यौरा दिया है. बिहार डीजीपी विनय कुमार ने मीडिया के सामने लेखा-जोखा पेश किया है.

'डकैती-हत्या में रिकॉर्ड कमी' : पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीजीपी विनय कुमार और अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि बिहार पुलिस ने 2025 में आपराधिक मामलों में काफी सफलता हासिल की है और गंभीर अपराधों जैसे डकैती-हत्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बिहार पुलिस लगातार कानून व्यवस्था को मजबूत कर रही है और यहां के लोग काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

डीजीपी विनय कुमार का बयान (ETV Bharat)

बिहार में हत्या के मामलों में 7.72% की कमी : बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि 2025 में जनवरी से लेकर अब तक हत्या के मामले में 7.72 फीसदी, डकैती के मामले में 24.87 फीसदी और दंगों के मामले में 17.97 फीसदी की कमी दर्ज की गई है.

''बिहार पुलिस के अपराध नियंत्रण के तहत बनाई गई रणनीतियां के द्वारा ही यह कमी दर्ज की गई है. संगीन अपराध में कार्रवाई करते हुए डकैती, लूट, दुष्कर्म और अपहरण जैसे मामलों में 2025 में 3 लाख 35 हजार 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.'' - विनय कुमार, डीजीपी, बिहार

Naxalism is Bihar
बिहार डीजीपी विनय कुमार (ETV Bharat)

अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त : डीजीपी ने बताया कि अपराध के तहत अर्जित की गई संपत्तियों पर बिहार पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है. 2025 में 70 अपराधियों की संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई की गई है. हालांकि यह सारे मामले कोर्ट में लंबित है. इसके अलावा 1419 अपराधियों को संपत्ति जब्ती के लिए चिन्हित भी किया गया है.

''405 अपराधियों के मामले को कोर्ट में भेज दिया गया है. इसके तहत अपराधियों के नेटवर्क और उनको आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए यह बड़ा कदम साबित हुआ है.'' - विनय कुमार, डीजीपी, बिहार

Naxalism is Bihar
पटना में बिहार पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस (ETV Bharat)

DGP ने जारी किये आंकड़े : विनय कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 2025 में 16.79 लाख लीटर देसी शराब और 16.5 एक लाख लीटर विदेशी शराब जप्त की है. साम्प्रदायिक हिंसा के 1308, पुलिस पर हमला के 524, भीड़ द्वारा हिंसा के 58, हर्ष फायरिंग के 64, सहित कुल 6854 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है.

Naxalism is Bihar
अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी (ETV Bharat)

‘बिहार से नक्सलवाद लगभग खत्म’ : बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि बिहार में लगभग नक्सलवाद खत्म हो चुका है. बिहार में अच्छी पुलिसिंग जनता को मिले इसके लिए हम प्रयासरत है, हमारा टारगेट 24 से 36 घंटे गंभीर मामलों पर सुनवाई हो. उन्होंने बताया कि अगले साल बिहार पुलिस 2000 स्कूटी खरीदेगी, जिससे कॉलेज-स्कूल के आस पास महिला पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग करेगी. इसके तहत मनचलों पर नकेल कसा जा सकता है.

ये भी पढ़ें : नक्सलबाड़ी: नक्सलवाद का इतिहास और अब राजनीति का नया चेहरा - NAXALBARI

ये भी पढ़ें : कभी 'नक्सली जन अदालत' की करते थे अध्यक्षता, अब बने लोकतंत्र के पैरोकार, गया का यह गांव कितना बदला

ये भी पढ़ें : कभी जहां नक्सलियों की गरजा करती थी बंदूकें, आज वहां 'लोकतंत्र की जय', दोगुना हुआ मतदान प्रतिशत

ये भी पढ़ें : बिहार में नक्सलवाद की उलटी गिनती! लखीसराय-जमुई के कुछ जंगलों को छोड़ पूरा राज्य नक्सल मुक्त

ये भी पढ़ें : सम्राट चौधरी के निशाने पर बिहार के 5-6 नक्सली, खुले मंच से बोले- 'तय है पिंड का स्थान'

ये भी पढ़ें : बिहार के इस गांव में 25 साल बाद लोगों को मिला राशन, कभी नक्सलियों के हमले में शहीद हो गए थे SP