ETV Bharat / bharat

पटना में आज नितिन नबीन का होगा भव्य रोड शो, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के आगमन को यादगार बनाएगी बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का आज पटना आगमन हो रहा है. ऐसे में कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष का स्वागत के लिए तैयार हैं-

NITIN NABIN ROAD SHOW
नितिन नबीन का पटना आगमन पर रोड शो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 23, 2025 at 6:53 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पटना में भव्य रोड शो होने जा रहा है. उनका पटना आगमन इसलिए भी खास है क्योंकि बीजेपी में राष्ट्रीय फलक पर बड़ी जिम्मेदारी बिहार के एक युवा नेता को मिली है. नितिन नबीन द्वारा जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद उनका ये पहली बार पटना आगमन है. ऐसे में बिहार के कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं.

'बिहार के लाल के स्वागत की तैयारी' : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के युवा नेता के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी है. बिहार के लाल नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. देश में युवा आबादी को देखते हुए भाजपा ने एक युवा नेता को सामने लाया है. पहली बार बिहार के किसी नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर बिहार बीजेपी व्यापक तैयारी में जुटी है.

देखें वीडियो- (ETV Bharat)

दुल्हन की तरह सजा बीजेपी दफ्तर : पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का बिहार आगमन हो रहा है. बिहार के युवा नेता नितिन नबीन को केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नबीन का बिहार आगमन हो रहा है. कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर बिहार भाजपा उत्साहित है और स्वागत की व्यापक तैयारी की जा रही है. बीजेपी दफ्तर को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

NITIN NABIN ROAD SHOW
नितिन नवीन के लिए लगे स्वागत में बैनर पोस्टर (ETV Bharat)

स्वागत के लिए कमेटी का गठन : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय को पोस्टरों से पाट दिया गया है. पार्टी कार्यालय को लाइट्स के सहारे जगमग किया गया है. इसके अलावा कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया जा रहा है. प्रदेश स्तर पर स्वागत के लिए कमेटी का गठन किया गया है. इसके प्रमुख विधायक राणा रणधीर सिंह बनाए गए हैं. पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ्तर तक जगह-जगह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा.

NITIN NABIN ROAD SHOW
नितिन नबीन के स्वागत में पोस्टर (ETV Bharat)

'बिहार भाजपा उत्साहित' : भाजपा विधायक और स्वागत समिति के अध्यक्ष राणा रणधीर सिंह ने ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान कहा कि हम लोग अपने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं और उनके आगमन को लेकर बिहार भाजपा उत्साहित है. जगह-जगह पर हमारे कार्यकर्ता पुष्पवर्षा कर अपने नेता का स्वागत करेंगे. इसके अलावा पटना के सड़कों पर झांकियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा.

NITIN NABIN ROAD SHOW
पीएम मोदी से मिलते बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (ETV Bharat)

''दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने पर बिहार पूरी तरह से उत्साहित है. पूरे उत्साह के साथ नितिन नबीन का स्वागत किया जाएगा. उनके आगमन पर बड़ा कार्यक्रम होगा. बिहार की झांकी और बिहार का गौरवशाली इतिहास की झलक उनके आगमन के दौरान दिखेगी. सब अध्यक्ष जी का स्वागत करेंगे.''- राणा रणधीर सिंह, स्वागत समिति के अध्यक्ष, बिहार बीजेपी

झांकियों की मिलेगी झलक : आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से सड़क मार्ग से होते हुए पटना बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे. इस बीच बिहार भर से कार्यकर्ता स्वागत के लिए पटना पहुंचे हुए हैं. पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ्तर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता जगह-जगह पर तैनात रहेंगे. ढोल नगाड़ों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे. पटना एयरपोर्ट से बीजेपी दफ्तर तक दर्जन भर जगह पर नितिन नबीन का स्वागत अलग-अलग अंदाज में किया जाएगा. बिहार के ऐतिहासिक स्थलों के झांकियां को भी प्रस्तुत किया जाएगा.

NITIN NABIN ROAD SHOW
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्रहण करते नितिन नबीन (ETV Bharat)

जोरदार स्वागत को तैयार पटना : भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता अमित प्रकाश बबलू ने कहा कि हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है. हमारे राज्य के युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. यह पहला मौका है जब किसी बिहार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. बिहार बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता केंद्र के फैसले से उत्साहित हैं. उनके आगमन और स्वागत को लेकर हम लोग व्यापक तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-