ETV Bharat / bharat

शहादत को सलाम: शहीद जवानों को नारायणपुर में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, IG सुंदरराज पी ने दिया कंधा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नारायणपुर कांकेर सीमा पर IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, बारूंदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान चपेट में आए

TRIBUTE TO MARTYRS
शहादत को सलाम: शहीद जवानों को नारायणपुर में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 3, 2026 at 9:13 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नारायणपुर: IED ब्लास्ट में शहीद हुए 4 में से 3 जवानों को रविवार को पुलिस लाइन में आखिरी सलामी दी गई. शुक्रवार को छोटे बेठिया इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 3 जवान मौके पर शहीद हुए थे. एक घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर

ब्लास्ट में शहीद 3 जवानों को नारायणपुर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान पुलिस IG सुंदरराज पी, नारायणपुर कलेक्टर कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. IG सुंदरराज ने शहीद जवान को कंधा दिया वहीं जिले के कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी भाव भीनी श्रद्धांजलि दी.

शहादत को सलाम, शहीद 3 जवानों को नारायणपुर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवानों के पार्थिव देह को गृह ग्राम रवाना किया गया. शहीद जवानों के नाम इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले है. वहीं चौथे आरक्षक परमानंद भी रायपुर में इलाज के दौरान शहीद हो गए. गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान शहीदों के परिजन भी मौजूद थे जिनका रो-रोकर बुरा हाल था. कई महिला पुलिसकर्मियों ने परिजनों को संभाला.

हमारा एक और जो शहीद जवान परमानंद है उसे भी कांकेर रक्षित केंद्र में अंतिम सलामी दी जाएगी और उनका भी पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम में ससम्मान भेजा जाएगा- IG सुंदरराज पी.

डी-माइनिंग के दौरान हुआ था ब्लास्ट

दरअसल, नक्सलियों के लगाए आईईडी का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी सिलसिले में डीआरजी की एक टीम भी डी माइनिंग के लिए रवाना हुई थी जो ब्लास्ट की चपेट में आ गई. इस घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है.

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के चार जवान शहीद, सीएम साय ने जताया दुख

नक्सलवाद खात्मे के बाद जंगलों में छिपे IED होंगे चुनौती, ODF की तर्ज पर बस्तर में IED मुक्त पंचायत बनाने की तैयारी
IED ब्लास्ट में पैर गंवाने वाले जवान को मिली आर्थिक सहायता, शासन की योजना के तहत मिले 50 लाख रुपये