ETV Bharat / bharat

कैंची धाम जा रहे बरेली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, 6 घायल

भवाली से 3 किलोमीटर आगे निगलाट के पास श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो कार 50 फीट गहरी खाई में गिर गई

NAINITAL ROAD ACCIDENT
नैनीताल में सड़क हादसा (Photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 18, 2025 at 12:07 PM IST

|

Updated : December 18, 2025 at 12:47 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नैनीताल: जिले के कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक कार खाई में गिर गई है. इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. 6 लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे. ये लोग कैंची धाम दर्शन करने जा रहे थे. रास्ते में इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी.

कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी: उत्तर प्रदेश के बरेली से श्रद्धालु कैंची धाम के दर्शन करने जा रहे थे. अभी ये लोग भवाली से करीब 3 किलोमीटर दूर निगलाट के पास पहुंचे थे कि इनकी स्कॉर्पियों कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. कार खाई में गिरने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुन ली. लोग अपना काम-धंधा छोड़कर दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन को भी दुर्घटना की सूचना दे दी.

नैनीताल में खाई में गिरी कार (Video ETV Bharat)

50 फीट गहरी खाई में गिरी कार: पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीमों से पहले लोग हादसा स्थल पहुंच गए. लोगों ने अपने स्तर पर ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया. इसी दौरान पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई. एसडीआरएफ ने कार सवाल लोगों को बाहर निकाला. करीब 50 फीट गहरी खाई से दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को ऊपर सड़क तक लाना बहुत कठिन कार्य था. गांव वालों की मदद के एसडीआरएफ घायलों को सड़क तक लाई.

कार हादसे में 3 लोगों की मौत: तत्काल इन लोगों को नजदीकी प्राथमिक सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है. हादसे में 6 लोग घायल हैं. पुलिस द्वारा दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

स्कॉर्पियो में बरेली के 9 लोग थे सवार: एसडीआरएफ की सब इंस्पेक्टर भावना ने बताया कि-

बरेली से आए लोगों की कार खाई में गिर गई. ये लोग कैंची धाम जा रहे थे. कार में 9 लोग सवार थे. 3 लोगों की मौत हो गई है. शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रभावितों के परिजनों को फोन से सूचना दे दी गई है.
-भावना, सब इंस्पेक्टर, एसडीआरएफ-

नैनीताल जिले में हुए हादसे में घायलों और मृतकों का विवरण नैनीताल पुलिस ने जारी कर दिया है...

हादसे में घायल लोगों की सूची

  1. ऋषि पटेल s/o राहुल पटेल, उम्र 07 वर्ष
  2. स्वाति d/o भूप राम, उम्र 20 वर्ष
  3. अक्षय s/o उमेंद्र सिंह, उम्र 20 वर्ष
  4. ज्योति w/o करन, उम्र 25 वर्ष
  5. करन s/o जितेंद्र, उम्र 25 वर्ष
  6. राहुल पटेल s/o भूपराम, उम्र 35 वर्ष

हादसे में मृतक

  1. गंगा देवी w/o भूप राम, उम्र 56 वर्ष
  2. बृजेश कुमारी w/o राहुल पटेल, उम्र 26 वर्ष
  3. नैनस्ती गंगवार d/o जयपाल सिंह, उम्र 24 वर्ष

पुलिस और एसडीआरएफ के अनुसार ये सभी बरेली निवासी हैं.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : December 18, 2025 at 12:47 PM IST