'इलाज कराने आए थे अब पोस्टमॉर्टम हो रहा है' मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में परिजनों का दर्द
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद परिजनों का दर्द छलका है. उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पढ़ें खबर

Published : June 4, 2026 at 9:57 AM IST
मुजफ्फरपुर : बिहार की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के एक प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग लग गई. इसमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वाले गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
परिजनों का दर्द छलका : कृष्णनंदन सिंह के परिजन प्रशांत कुमार ने कहा, ''अस्पताल इलाज के लिए लाए थे. आग में जलकर मौत हो गई है. इसलिए अब उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. फेफरा में पानी होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किए थे.''
''मेरा भाई अमन कुमार अस्पताल में भर्ती था. मैं नीचे सो रहा था. जब आग लगी तब कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं था, कोई डॉक्टर भी नहीं थे, सहायता करने के लिए कोई भी नहीं था. सायरन भी नहीं बजा. अंदर में धूआं भर चुका था. आधा घंटा बाद दमकल कर्मी आए.''- पिंटु कुमार, मरीज के परिजन

मृतकों के नाम : मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में 5 की जान गई है. मृतकों में मीनापुर थाना क्षेत्र के गौरिग्मा गांव निवासी कृष्णनंदन प्रसाद सिंह (76), कथैया थाना क्षेत्र के दिस्टोलिया गांव निवासी गीता देवी (62), औराई थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी व वर्तमान अहियापुर के नेवालाल चौक निवासी शशांक (30), शिवहर जिला तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव निवासी उदय कुमार (57) शामिल हैं.

CM ने जताया दुख : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें.
मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 4, 2026
शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह…
''मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है.''- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार

क्या हुआ था? : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार सुबह 3 बजे के करीब प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में आग लगने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. हादसे में कई मरीजों के दम घुटने की आशंका है. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि आग की शुरुआत अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई.
ये भी पढ़ें :-
बिहार के प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, कई मरीजों की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
लाइव मुजफ्फरपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, चार मरीजों की मौत

