MP में मखाना खेती का भगीरथ बनेंगे सीएम मोहन यादव, 4 जिलों से होगी शुरुआत, बिहार में प्रशिक्षण ले रहे किसान
बिहार में ट्रेनिंग लेकर किसान एमपी में मखाना खेती की शुरुवात करेंगे. योजना सफल रही तो पूरे प्रदेश में मोहन यादव लागू करेंगे. पढ़ें-


Published : December 24, 2025 at 3:37 PM IST
दरभंगा : मखाना का उत्पादन लगभग बिहार में ही होता है, लेकिन केन्द्र सरकार ने जब से मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है, उसके बाद कई राज्य के किसान मखाना उत्पादन को लेकर उत्सुक है. जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश भी मखाना खेती की संभावना खोज रही है.
एमपी से मखाना खेती के गुर सीखने आए किसान : एमपी में भी कई ऐसे जलाशय हैं जिनका उपयोग नहीं हो रहा है. इन जलाशयों को चिन्हित कर मखाना की खेती करने की कोशिश हो रही है, जिसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चार जिलों को चिन्हित कर मखाना की खेती हो इसके लिए मध्य प्रदेश की कृषि विभाग ने इसपर काम करना शुरू कर दिया है. वहाँ से तकनीकी मदद लेकर मध्य प्रदेश में कैसे उत्पादन शुरू किया जा सके, इसके लिए वहां के कई किसान एंव कई अधिकारी प्रशिक्षण लेने दरभंगा आए हुए हैं.
वैज्ञानिकों ने साझा किए अनुभव : इस अवसर पर केन्द्र में किसान-वैज्ञानिक संवाद, प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी व्याख्यान, तथा उन्नत मखाना उत्पादन तकनीकों पर चर्चा की गई. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया.
''कुछ वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश में मखाना के उत्पादन की संभावना पर अध्ययन किया गया था. मध्य प्रदेश के 10% जलाशयों से लगभग 500-700 करोड़ रूपये का मखाना उत्पादन संभव है. राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केन्द्र हर संभव मदद करेंगा.मध्य प्रदेश के किसान प्रयास करें तो बिहार के बाद दूसरा उत्पादन केन्द्र बनेगा.'' - डॉ मनोज कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा

एमपी में मखाना खेती पर शोध : वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मखाना की उन्नत किस्मों, आधुनिक खेती विधियों, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई. वहीं डॉ. विनोद कुमार पडाला ने मखाना में समन्वित कीट प्रबंधन एवं कीटनाशक के बारे में जानकारी दी. तकनीकी सहायक अशोक कुमार ने बताया की मध्य प्रदेश के किसान यहां प्रशिक्षण लेने आयें है, उनको मखाना के उत्पादन के बारे में जानकारी दिया गया हैं.अभी वहां चार ज़िलों में मखाना की खेती होनी है. यदि यह खेती सफल रही तो पूरे राज्य में मखाना खेती पर जोर दिया जाएगा.
एमपी के 4 जिलों से होगी शुरुवात : वहीं मध्य प्रदेश से आयें तकनीकी पदाधिकारी अविनाश भडेरिया ने बताया की ''मुख्यमंत्री मोहन यादव जी अथक प्रयास से मखाना की खेती मध्य प्रदेश में शुरू होने वाली है. इसलिये एमपी के किसान को दरभंगा लेकर आयें हुये हैं, जो मखाना की खेती कैसे होती है वो जान सकें. प्रदेश वापस जाकर इसकी खेती करेंगे. अभी फिलहाल चार जिलों में इसकी शुरुआत हो रही है, जिसमें छिंदवा़ड़ा, सिवनी, बालाघाट में होगी.''

''हम लोग मध्यप्रेदश से मखाना की खेती की संभावना को तलाशने और देखने के लिए बिहार के दरभंगा आए हैं. हमारी उत्सुकता इसको लेकर काफी है. संभव है कि प्रयासों से एमपी में भी मखाना की खेती हो इसके लिए हमलोग प्रयास करेंगे.''- संजय, किसान, मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें-

