ETV Bharat / bharat

MP सीएम मोहन यादव ने उद्यमियों को किया आमंत्रित, कहा- मध्य प्रदेश और राजस्थान जोड़ीदार भाई,

MP के सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में नदियों का मायका है. वहां से पानी अब राजस्थान आएगा.

MP सीएम मोहन यादव
MP सीएम मोहन यादव (ETV Bharat Bhilwara)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 26, 2026 at 5:20 PM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर रहे. इस दौरान उन्होंने सनातन मंगल महोत्सव में शिरकत किया. इसके बाद वस्त्र उद्यमियों से संवाद कर मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने की अपार संभावनाएं हैं. सरकार हर क्षेत्र में उद्यमियों को राहत देने का काम कर रही है. बिजली, पानी, लेबर व लेबर लॉ में अनुकूलता बनाई है. साथ ही सीएम यादव ने मध्य प्रदेश व राजस्थान को जोड़ीदार भाई बताते हुए कहा कि हमारी ओर से राजस्थान में बहु प्रतीक्षित 'पीकेसी' (पार्वती, काली सिंध, चंबल परियोजना) योजना पर भी मुहर लगाई है. मध्य प्रदेश में नदियों का मायका है. वहां से पानी अब राजस्थान आएगा.

एमपी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में बिजनेस को सरल बनाने के लिए पॉलिसियां बना दी हैं, जिससे उद्योगपतियों को अनावश्यक व्यवधान न हो. इस दौरान भीलवाड़ा से प्रसिद्ध उद्योगपति रामपाल सोनी ने भी मध्य प्रदेश में 5000 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करने को लेकर मंच पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव से वार्ता की. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि अगर यहां के उद्योगपति रामपाल सोनी मध्य प्रदेश में उद्योग लगाना चाहते हैं तो हमारे मध्य प्रदेश में कैबिनेट सब कमेटी के साथ सीसीआई की बैठक होती है. इसमें इनको विशेष रियायत देगी, इसकी गारंटी देता हूं.

MP सीएम मोहन यादव (ETV Bharat Bhilwara)

पढ़ें. ERCP लेकर जयपुर में सीएम भजनलाल से मिले एमपी के सीएम मोहन यादव

सूखी रेत से भी तेल निकाल लेते हैं : कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने वस्त्र उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान व मध्य प्रदेश राज्यों के बीच भाई-भाई का संबंध अनादि काल से चला आ रहा है. हमें जब वर्ष 1947 में आजादी मिली तब कई राज्यों में कठिनाइयां थी, लेकिन हमारे यहां भगवान महाकाल, राजा विक्रमादित्य व महाराणा प्रताप के आशीर्वाद से राजस्थान के बिड़ला ने ही मध्य प्रदेश में सबसे पहले उद्योग लगाया था. उन्हीं की बदौलत वहां काफी रोजगार मिले. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से राजस्थान के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि राजस्थान में तो मारवाड़ और मेवाड़ का आदमी सूखी रेती में भी तेल निकाल लेता है. इनका तो पूरे देश में उद्योग जगत में वर्चस्व है. उद्योगपतियों के बदौलत ही कई लोगों की आजीविका चल रही है.

पढ़ें. एमपी के सीएम मोहन यादव ने पुष्कर में की ब्रह्मा मंदिर में पूजा, बेटे के दांपत्य जीवन के लिए मांगा आशीर्वाद

एमपी नदियों का मायका है : उन्होंने कहा कि राजस्थान व एमपी के राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में उद्योग चल रहे हैं. वहीं, एक जमाना था तब कई राज्य आपस में लड़ते थे. हमारे यहां 'पीकेसी' पर भी काफी समय से लड़ाई चल रही थी, लेकिन यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल और मेरे मध्य प्रदेश में सीएम पद संभालने के बाद तुरंत पीकेसी पर मुहर लगी. मध्य प्रदेश नदियों का मायका है. जब मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तब उद्योग विभाग मेरे पास रखा. उद्योग विभाग से अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने और बिजनेस को सरल बनाने के लिए नई पॉलिसी बनानी थी. इसी पॉलिसी के कारण ही आज भीलवाड़ा के प्रसिद्ध उद्योगपति रामपाल सोनी भी मध्य प्रदेश में लगभग 5000 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करने की बात कही.

पढ़ें. MP CM मोहन यादव का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति पर बोले- कुछ तो बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी - MP CM Mohan Yadav

बड़े निवेश की संभावना है : कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि राजस्थान में भीलवाड़ा आकर व्यवसाइयों के साथ चर्चा की. भीलवाड़ा टेक्सटाइल इंडस्ट्री का हब है. टेक्सटाइल उद्यमियों को कहा है कि राजस्थान का जोड़ीदार भाई मध्य प्रदेश भी है. मध्य प्रदेश के अंदर भी व्यापार की बहुत बड़ी अनुकूलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मित्रा पार्क की घोषणा की थी, वह बन गया है. इसके अलावा भी राज्य में बहुत बड़े निवेश की संभावना है. मध्य प्रदेश व राजस्थान सरकार मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रकृति में कदम से कदम मिलाकर चलें. इस भाव के आधार पर हमने भीलवाड़ा के उद्यमियों को निमंत्रण दिया.

पढ़ें. Rajasthan Digifest 2026: राजस्थान है, पाकिस्तान नहीं, 5 की जगह 7 फीसदी पानी देंगे- MP मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भीलवाड़ा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. वहां से सीएम यादव ने भीलवाड़ा शहर के हरी सेवा उदासीन आश्रम परिसर में चल रहे सनातन मंगल महोत्सव और दीक्षा दान समारोह में शिरकत कर संतों व महात्माओं का आशीर्वाद लिया. इसके बाद भीलवाड़ा शहर के निजी रिसोर्ट में भीलवाड़ा टेक्सटाइल उद्यमियों से संवाद कर मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े भीलवाड़ा के वस्त्र उद्यमी मौजूद रहे.

दीक्षा से संत परंपरा की अमरताः हरिसेवा आश्रम सनातन मंदिर में सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह में भी सीएम डॉ मोहन यादव ने भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में दीक्षा दान समारोह में संत महात्माओं की मौजूदगी से इंद्र के दरबार को भी शर्माने वाला अद्भुत दृश्य उपस्थित है. संतान वंश की अमरता की निशानी होती है तो दीक्षा से संत परम्परा की अमरता आती है और सनातन संस्कृति गौरवांवित होती है. उन्होंने कहा कि संत हमारे दिव्य चक्षु होते हैं और इनके माध्यम से देवताओं के दर्शन होते हैं. संतों के लिए मन में श्रद्धा व आस्था के भाव होने चाहिए. डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए वह दुनिया में वसुधैव कुटम्बकम और जीयो और जीने दो का संदेश देने वाली सनातन संस्कृति को फैला रहे हैं. सनातन के गौरव की पुर्नस्थापना हो रही है. उन्होंने राम में राज का मतलब राजस्थान और म का मतलब मध्यप्रदेश बताते हुए कहा कि इन दोनों का गहरा रिश्ता है ओर कोई जुदा नहीं कर सकता.