ETV Bharat / bharat

बिहार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. उत्तराखंड के दो दरिंदों को गिरफ्तार किया गया है. जांच की जा रही है.

MOLESTATION IN ROHTAS
कॉसेप्ट फोटो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 27, 2025 at 3:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास : पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी बिहार में दुष्कर्म, हत्या, लूट जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला रोहतास जिले का है. जहां शिव सागर थाने क्षेत्र के गांव में नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

रोहतास में सामूहिक दुष्कर्म: घटना के संबंध में बताया जाता है कि, बीती रात नाबालिक बच्ची को गांव से ही दोनों आरोपी उठा कर दूर ले गए. फिर बारी-बारी से हैवानियत की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हैं.

सदमे में पीड़िता एवं परिवारवाले : इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है. जहां उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है. पीड़िता और उसके परिवार वाले घटना के बाद से सदमे में हैं.

उत्तराखंड के रहने वाले हैं आरोपी : सासाराम के एसडीपीओ 2 दिलीप कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में ग्रामीणों की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. यह दोनों उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रहने वाले हैं तथा हार्वेस्टर चलाने शिवसागर आए हुए थे. सुनसान रास्ते में अकेली लड़की पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

दिलीप कुमार, एसडीपीओ 2, सासाराम
दिलीप कुमार, एसडीपीओ 2, सासाराम (ETV Bharat)

''मामले में पाक्सो एक्ट की धारा के तहत कांड दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दोनों आरोपी का भी मेडिकल जांच कराया जा रहा है. सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.''- दिलीप कुमार, एसडीपीओ 2, सासाराम

ये भी पढ़ें :-

पत्नी के साथ उस दिन क्या हुआ था? एक साल बाद पति गिरफ्तार.. जानिए पूरी कहानी

बिहार में ट्यूशन से लौट रही बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या