ETV Bharat / bharat

दिल्ली में आधी रात में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, विरोध में पुलिस पर पथराव, इलाके में तनाव

कुछ बदमाशों ने पथराव करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, जिस पर हल्का बल के प्रयोग के माध्यम से तुरंत नियंत्रण पा लिया गया.

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन
फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 7, 2026 at 7:30 AM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 8:16 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: रामलीला मैदान के समीप तुर्कमान गेट इलाके में आज तड़के दिल्ली नगर निगम ने एक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया. दिल्ली हाई कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद की गई इस कार्रवाई में 17 बुलडोजरों और भारी पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया.

बता दें कि आमतौर पर ऐसी कार्रवाई सुबह 8 बजे के बाद शुरू होती हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और संभावित विरोध को देखते हुए प्रशासन ने इसे तड़के 1:30 बजे ही शुरू कर दिया. अभियान का मुख्य लक्ष्य फैज-ए-इलाही मस्जिद के समीप और रामलीला मैदान की भूमि पर अवैध रूप से बने एक सामुदायिक भवन (बारात घर), डिस्पेंसरी और कुछ व्यावसायिक ढांचों को गिराना था.

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन (ETV Bharat)

पुलिस पर पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

जैसे ही बुलडोजरों ने अवैध ढांचों को गिराना शुरू किया, स्थानीय निवासियों ने इसका कड़ा विरोध किया. स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस और निगम कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया. इस झड़प में 5 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल

रामलीला मैदान के फैज इलाही मस्जिद के पास अवैध कब्जे को हटाने के लिए दिल्ली के 9 जिले के डीसीपी रैंक के अफसरों को लगाया गया था. 15 से ज्यादा जेसीबी मशीनों को डेमोलेशन में लगाया गया था. 70 से ज्यादा डंपरों को मलबा हटाने में लगया गया. इस दौरान करीब 150 से ज्यादा एमसीडी कर्मचारी तैनात रहे. तुर्कमान गेट की तरफ़ बैरिकेडिंग के खिलाफ़ लोग नारेबाजी कर रहे थे और बैरकिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने हल्का पुलिसबल का उपयोग कर उपद्रव कर रहे लोगो को दूर किया.

कोर्ट का आदेश और सर्वे

यह कार्रवाई एक संयुक्त सर्वे रिपोर्ट के बाद की गई है, जिसमें पाया गया था कि पीडब्ल्यूडी की लगभग 2,512 वर्ग फुट और नगर निगम की 36,248 वर्ग फुट भूमि पर अवैध कब्जा है. न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि धार्मिक या कब्रिस्तान की भूमि का उपयोग निजी बैंकॉक हॉल या क्लिनिक जैसे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता. इस कार्रवाई के कारण मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जेएलएन मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड और दिल्ली गेट की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की सलाह दी है.

दिल्ली नगर निगम के DC विवेक अग्रवाल ने बताया, "कोर्ट के आदेश के तहत हमने ये कार्रवाई की है. यह कार्रवाई हमने रात के समय ही शुरू की थी... हमने इस कार्य में 32 JCB लगाए हैं... जो अतिक्रमण वेस्ट रह गया है जिसे जल्द ही उठा लिया जाएगा...(रात को हुए पथराव की घटना में)किसी को चोट नहीं आई है पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है और तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया."

बुलडोजर एक्शन मंत्री आशीष सूद (ETV Bharat)

मस्जिद की चौखट की एक मिट्टी तक नहीं हटाई गई

तुर्कमान गेट के समीप हुई कार्रवाई पर दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने कहा मस्जिद के आसपास जो अवैध निर्माण था, उसे कोर्ट के आदेश पर हटाया गया है. मस्जिद की चौखट की एक मिट्टी तक नहीं हटाई गई. अभी तक वहां पत्थरबाजी करने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन (ETV Bharat)


एमसीडी अधिकारियों के अनुसार "यह कार्रवाई पूरी तरह से कानून सम्मत और न्यायालय के आदेशानुसार है. सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है." बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले और गैस बुलेट छोड़े गए. इससे पूरे इलाके में धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं. स्थिति को काबू में करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की टीम भी मौके पर पहुंची और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को हटाया गया. दिल्ली पुलिस ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी करती रही. वर्तमान में इलाके में भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है.

अतिक्रमण हटाने के अभियान से पहले, शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से अमन कमेटी के सदस्यों और अन्य स्थानीय हितधारकों के साथ कई समन्वय बैठकें की गईं. सभी संभावित निवारक और विश्वास-निर्माण के उपाय किए गए.अतिक्रमण हटाने के दौरान, कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाज़ी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की. स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया, जिसमें बल का सीमित और न्यूनतम इस्तेमाल किया गया, यह सुनिश्चित करते हुए कि स्थिति बिगड़े बिना सामान्य स्थिति बहाल हो जाए. दिल्ली पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करती है कि सभी न्यायिक निर्देशों को कानूनी, पेशेवर और संवेदनशील तरीके से लागू किया जाए.- मधुर वर्मा संयुक्त पुलिस आयुक्त सेंट्रल रेंज, दिल्ली

ये भी पढ़ें:

  1. दिल्ली के झंडेवालन में चला MCD का बुलडोजर, स्थानीय लोगों ने लगाया ये आरोप
  2. दिल्ली के इन दो इलाकों में गरजेगा बुलडोजर, AAP ने झुग्गी-बस्तियों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी होने का किया दावा
  3. 1300 साल पुराने अनंगपुर गांव को बचाने के लिए 13 जुलाई को महापंचायत, डिमोलिशन के खिलाफ 36 समुदाय एकजुट
  4. तिलक नगर में MCD का बुलडोजर एक्शन, फेडरेशन और दुकानदारों ने जताई नाराजगी
Last Updated : January 7, 2026 at 8:16 AM IST