ETV Bharat / bharat

मऊगंज में सनकी युवक की करतूत, ईद मिलादुन्नबी की तैयारी में जुटे 4 लोगों पर पेट्रोल डाल लगाई आग

मऊगंज में सनकी युवक की करतूत, जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी में जुटे 4 युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, 3 झुलसे 1 गंभीर. राकेश सोनी की रिपोर्ट.

MAUGANJ POUR PETROL ON 4 PEOPLE
रीवा में युवक ने चार लोगों पर पेट्रोल डाल आग लगाई (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 25, 2026 at 8:21 AM IST

|

Updated : August 25, 2026 at 8:55 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

मऊगंज: मध्य प्रदेश के मऊगंज में सोमवार देर रात बड़ी वारदात हुई है. यहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी मे जुटे लोगों पर एक सनकी युवक ने पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई. दिल दहला देने वाली इस घटना 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिसमें 1 युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उसे लेकर रीवा के संजयगांधी अस्पताल पहुंचे. जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है.

सनकी युवक ने 4 को जिंदा जलाने की कोशिश की

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र की है. आरोप है कि बीती रात गांव के कुछ लोग 26 अगस्त को होने जा रहे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पर जुटे हुए थे. सजावट का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान अलहौआ गांव का ही एक सनकी युवक राम रईस जायसवाल बोतल में पेट्रोल लेकर मौके पर गया और 4 लोगों पर पेट्रोल उड़ेलकर उन पर आग लगा दी. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. आग की लपटों के साथ पीड़ित इधर-उधर भागने लगे. वहीं शोर सुनकर तत्काल स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे.

परिजनों ने दी जानकारी (ETV Bharat)

एक की हालत गंभीर, घटना की जांच में जुटी पुलिस

बताया गया कि वारदात को अंजाम देकर सनकी युवक रईस जायसवाल घटना स्थल से फरार हो गया. इस घटना मे चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिसमें अजहरुदुद्दीन उर्फ राजू गंभीर रूप से झुलस गया. उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल स्थित बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं मोहम्मद सद्दाम, अनवर अली और अजहरुद्दीन का भाई अतीक अहमद भी झुलसे हैं. बताया जा रहा है की घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी हुई है.

अंधेरे में आया पेट्रोल डालकर लगा दी आग, नहीं था कोई विवाद

घटना को लेकर पीड़ित अजहरुदुद्दीन ने बताया, " एक रईस जायसवाल नाम के लड़के ने हमारे ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी." वहीं, घायल के भाई मो. सद्दाम हुसैन ने बताया, "हम लोग जश्ने ईद मिलादुन्नबी की सजावट कर रहे थे, फूल वगैरह लगा रहे थे. इस दौरान लाइट भी नहीं थे, तभी अंधेरे में वो लड़का बोतल में पेट्रोल लेकर आया और उड़ेलकर लाइटर से आग लगाकर भाग गया. सभी पीड़ितों को लेकर अस्पताल आए.'' उन्होंने बताया कि आरोपी युवक पड़ोस में ही रहता है, उसने आग क्यों लगाई, इसकी जानकारी नहीं है, क्योंकि कोई विवाद नहीं था."

घायलों के परिजन सलीम बख्स ने बताया जुलूस निकालने का काम चल रहा था. जिस पर पेट्रोल डाला गया है, वे भी वहीं काम कर रहे थे. हमारे यहां लाइट नहीं थी. जब युवक ने पेट्रोल डाला और आग लगाकर भा गया. सद्दाम ने युवक को पकड़ा लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया. सलीम बख्स ने कहा कोई विवाद नहीं था. वहीं जब रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो हमसे कहा गया कि पहले जाकर इलाज कराओ, इसके बाद रिपोर्ट लिखेंगे."

पुरानी रंजिश या फिर कुछ और घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर मऊगंज एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन ने बताया "शिकायत प्राप्त हुई थी. बताया गया था की बीती रात मऊगंज थाना क्षेत्र के लौर में लोग त्यौहार की तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान रईस जयसवाल नाम का एक युवक अचानक पेट्रोल लेकर आया और वहां मौजूद चार लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना में 3 लोग झुलसे है. एक युवक अजहरुदुद्दीन उर्फ राजू गंभीर रूपसे घायल है. जिसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद आरोपी युवक फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. साथ ही यह जानकारी जुटाई जा रही है कि घटना की मुख्य वजह क्या है? पुरानी रंजिश के चलते युवक ने घटना को अंजाम दिया या फिर कोई अन्य वजह थी, इसका पता लगाया जा रहा है."

Last Updated : August 25, 2026 at 8:55 AM IST