आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संघ की बैठक में ले रहे भाग, कई मुद्दों पर चर्चा जारी
वृंदावन के केशव धाम में आयोजित बैठक में शामिल हुए आरएसएस प्रचारक, पदाधिकारी और मंत्री.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 4, 2026 at 10:17 AM IST
|Updated : January 5, 2026 at 8:19 AM IST
मथुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को मथुरा पहुंच गए हैं. 7 दिवसीय प्रवास के दौरान मोहन भागवत वृंदावन के केशव धाम में आज से तीन दिवसीय बैठक में भाग ले रहे हैं. केशव धाम में आयोजित बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और मंत्री शामिल हुए हैं. आठ से 10 जनवरी तक मोहन भागवत संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. बैठक में कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले, कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, राम दत्ता चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार भी शामिल हुए हैं. इस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा जारी है.
बताया गया कि वृंदावन के केशव धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आज से शुरू हो गई है. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और संगठन के कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हो रही है. इसके लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत को आमंत्रित किया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आज से वृंदावन के केशव धाम में शुरू हो गई है. बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कई मंत्रियों के अलावा प्रचारक भी शामिल हो रहे हैं. आरएसएस प्रमुख की बैठक को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस टीम रविवार को ही केशव धाम में पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार सुबह तेलंगाना सुपर फास्ट ट्रेन से मथुरा जंक्शन पहुंचे थे. रेलवे स्टेशन पर कुछ पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया था. इसके बाद काफिला वृंदावन के लिए रवाना हो गया था. केशव धाम में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में मीडिया के प्रवेश की अनुमति नहीं है.
यह भी पढ़ें : मणिपुर में जातीय संघर्ष समूहों के बीच मतभेद सुलझाने में समय लगेगा: मोहन भागवत

