तमिलनाडु: शिवगंगा में मंजुविरट्टू प्रतियोगिता में तीन लोगों की मौत, 75 घायल
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में मंजूविरट्टू प्रतियोगिता के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए.

Published : March 3, 2026 at 11:02 AM IST
शिवगंगा (तमिलनाडु) : मासी मगम फेस्टिवल के मौके पर तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के सिंगमपुनारी में आयोजित मंजूविरट्टू प्रतियोगिता (bull chase event) में तीन लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए.
शिवगंगा जिले के पास सिंगमपुनारी में मासी मगम फेस्टिवल के मौके पर सोमवार (2 मार्च) को मंजूविरट्टू प्रतियोगिता आयोजिक की गई थी. इसके लिए 100 सांड को अस्तबल से और 500 से अधिक बैलों को जानवरों की तरह छोड़ा गया था. प्रतियोगिता में 112 बुलफाइटर्स ने हिस्सा लिया.
ऐसे में, हजारों लोग चिलचिलाती धूप के बावजूद पहाड़ियों पर बैठकर दिलचस्पी से मंजूविरट्टू देख रहे थे. जब प्रतियोगिता जोरों पर थी, इस दौरान सांड के हमलों में कई दर्शक और खिलाड़ी घायल हो गए. जिसमें से तीन घायलों की मौके पर मौत हो गई. इनकी पहचान जम्मूलाल लालजी, रामनाथन और राजेंद्रन के रूप में की गई है.
इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया कि इस मंजूविरट्टू इवेंट में कुल 75 लोग घायल हुए हैं. उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें से आठ को आगे के इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया.
उन्होंने कहा कि मंजूविरट्टू प्रतियोगिता के दौरान तीन लोगों की मौत और कई अन्य लोगों के घायल होने की घटना से बहुत दुखद है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. अधिकारी मौके पर जाकर जांच भी कर रहे हैं कि सुरक्षा के इंतजाम ठीक से किए गए थे या नहीं.
यह भी पढ़ें- तारापुर की केमिकल फैक्ट्री से 'ओलियम गैस' का रिसाव, 2 किमी तक फैली जहरीली धुंध

