ETV Bharat / bharat

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी, पटना से मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी गिरफ्तार

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पटना से मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Maharashtra TET Paper Leak
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 30, 2026 at 12:14 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ी खबर है. पुलिस ने पेपर लीक का मुख्य मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को पटना से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस सुमन कुमार से पूछताछ कर पेपर लीक में भूमिका की जांच कर रही है. बता दें कि बिजेंद्र गुप्ता बिहार के समस्तीपुर के रहने वाला है. इसकी गिरफ्तारी के लिए भी महाराष्ट्र पुलिस दिल्ली, हरियाणा, आगरा के साथ बिहार में छापेमारी कर रही है.

पेपर लीक में पत्नी की संलिप्ता: महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस सूत्रों से खबर आयी है कि सुमन कुमारी को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है. टीम पूछताछ कर रही है. पूछताछ में सामने आया है कि महाराष्ट्र पेपक लीक में पैसे के लेनदेन की सुमन कुमारी को दी गयी थी. पुलिस को शक है कि TET का सवाल-जवाब का पेपर लीक होने के बाद, सुमन कुमारी अपने पति बिजेंद्र कुमार गुप्ता और शामिल नेटवर्क के सदस्यों के संपर्क में थी.

ऐसे हुआ खुलासा: इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के राजीव शाह और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके साथ ही हरियाणा के पानीपत के रहने वाले धीरज कुमार को भी हिरासत में लिया गया है. इन तीनों आरोपियों से कड़ाई से की गई पूछताछ में मुख्य सरगना बिजेंद्र गुप्ता का नाम प्रमुखता से सामने आया है.

मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की तलाश जारी: पुलिस जांच में बिजेंद्र गुप्ता को इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए बिहार पुलिस समेत कई पड़ोसी राज्यों की पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. आरोपी बिजेंद्र मूल रूप से समस्तीपुर जिले के विद्यापति थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का निवासी है.

साधारण पृष्ठभूमि और परिवार से दूरी: बिजेंद्र गुप्ता एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजेंद्र के पिता बालेश्वर साह ने बताया कि काफी लंबे समय से उनकी बेटे से मुलाकात नहीं हुई है. प्रारंभिक स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद ही वह गांव छोड़कर बेगूसराय चला गया था, जिसके बाद परिवार से उसका संपर्क टूट गया.

"वर्षों पहले आगे की पढ़ाई के लिए वह घर से निकला था. आज तक परिवार को यह पता नहीं चल सका कि वह आखिर कौन सा काम करता है. देश की इतनी बड़ी पेपर लीक जैसी गंभीर घटना में बेटे का नाम आने से उनका पूरा परिवार बेहद हताहत और शर्मिंदा है." -बालेश्वर साह, बिजेंद्र गुप्ता के पिता

आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. वह साल 2003 में हुए एक चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी रह चुका है. इसके अलावा वह ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा समेत नीट यूजी जैसी देश की कई बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों से भी जुड़ा रहा. महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तारी के लिए बिहार में डेरा डाले बैठी है.

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार का निकला मास्टरमाइंड, कई राज्यों में छापेमारी कर रही पुलिस