ETV Bharat / bharat

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर नितिन नबीन की कार्यकर्ताओं से बड़ी अपील, बोले- 'अपने-अपने क्षेत्र में..'

NITIN NABIN ROAD SHOW
पटना में नितिन नवीन का रोड शो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 23, 2025 at 12:11 PM IST

|

Updated : December 23, 2025 at 12:33 PM IST

Choose ETV Bharat

पटना: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार पटना पहुंचे हैं. पटना में उनका दो दिवसीय कार्यक्रम है. उनका रोड शो का कार्यक्रम है. बिहार भाजपा की तरफ से उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है. कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. राजभवन जाकर राज्यपाल से भी नितिन नबीन मुलाकात करेंगे. साथ ही शाम में नितिन नबीन बीजेपी ऑफिस में मीटिंग भी करेंगे. एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है. जगह-जगह पर स्वागत के इंतजाम किए गए हैं. स्वागत को अभूतपूर्व बनाने की पूरी तैयारी पार्टी की ओर से की गई है.

LIVE FEED

4:39 PM, 23 Dec 2025 (IST)

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर नितिन नबीन का कार्यकर्ताओं से बड़ी अपील

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2025-30 का बिहार निश्चित रूप से विकास के वो मायने लिखने वाला है जिसमें बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर होंगे, बड़े पैमाने पर निवेश के अवसर होंगे। बिहार को आगे ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत और परिश्रम करना होगा. हम 202 के जनादेश पर खड़े हैं तो हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है. जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है. अमित शाह का सपना है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएगा तब भाजपा का स्वर्णिम युग आएगा. उन्होंने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट तक कार्यकर्ता एक्टिव रहें. बिहार में बहुत जल्द पंचायत चुनाव होने वाले हैं. अपने-अपने क्षेत्र में जाइये और जनता से जुड़कर काम करिए."

1:36 PM, 23 Dec 2025 (IST)

पटना में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया रोड शो

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ पटना में रोड शो किया. इस दौरान खुली गाड़ी में सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का जोश हाई है.

देखें वीडियो (ETV Bharat)

1:01 PM, 23 Dec 2025 (IST)

सम्राट चौधरी और संजय सरावगी ने नितिन नबीन का किया स्वागत

पटना एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्वागत किया. नितिन नबीन खुली गाड़ी में सवार होकर रोड शो कर रहे हैं.

NITIN NABIN ROAD SHOW
सम्राट चौधरी ने किया नितिन नबीन का स्वागत (ETV Bharat)

12:56 PM, 23 Dec 2025 (IST)

नितिन नबीन और बिहार को मिली है बड़ी जिम्मेदारी- तारकिशोर प्रसाद

बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बिहार दौरे पर कहा कि "नितिन नबीन का बिहार आगमन सभी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेगा. बड़ी जिम्मेदारी नितिन नबीन और बिहार को मिली है. मुझे लगता है ये दायित्व भी एक तारीख लिखेगा."

12:38 PM, 23 Dec 2025 (IST)

नितिन नबीन के स्वागत के जगह-जगह बनाए गए स्टेज, श्री राम आएंगे के गानोंं पर झूम रहे लोग

नितिन नबीन के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कहीं ट्रैक्टर तो कहीं बुलडोजर तो कहीं गीत नृत्य का मंचन हो रहा है. जगह-जगह स्वागत के लिए स्टेज बनाए गए हैं.

देखें वीडियो (ETV Bharat)

12:29 PM, 23 Dec 2025 (IST)

पहली बार बिहार से बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना गर्व की बात- संजय जायसवाल

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने नितिन नबीन के पटना आगमन को लेकर कहा कि "यह बहुत बड़ी खुशखबरी है कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरा बिहार तैयार है. यह बहुत गर्व की बात है कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिहार से बने हैं. पूरा बिहार उनके स्वागत के लिए उत्सुक है. हमारे लिए गर्व की बात है कि पहली बार बिहार से बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं."

12:15 PM, 23 Dec 2025 (IST)

नितिन नबीन का ऐतिहासिक होगा स्वागत- संजय सरावगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि हमारे कार्यकारी अध्यक्ष पटना आ रहे हैं. उनका भव्य स्वागत करने वाले हैं. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आने वाले हैं. भाजपा के विधायकों, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी मुलाकात का एक कार्यक्रम रखा गया है. नितिन नबीन का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा. बता दें कि 1:05 बजे राजवंशी नगर हनुमान मंदिर पहुंचेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे.

Last Updated : December 23, 2025 at 12:33 PM IST