ETV Bharat / bharat

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड, पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच, अब तक 5 की मौत

Muzaffarpur Hospital fire Live
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 4, 2026 at 9:03 AM IST

|

Updated : June 4, 2026 at 9:41 AM IST

Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे में कई मरीजों के दम घुटने की आशंका जताई जा रही है. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है.

LIVE FEED

12:31 PM, 4 Jun 2026 (IST)

नीतीश कुमार जताया दुख

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने घटना को लेकर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.

12:18 PM, 4 Jun 2026 (IST)

क्या कहते हैं मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त?

घटना को लेकर मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त ऋतुराज सिंह ने बताया कि अभी तक पांच लोगों की मौत हो गई है. पांच सदस्यीय टीम जांच के लिए बनाई गई है. प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है.

9:39 AM, 4 Jun 2026 (IST)

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी- जेडीयू

मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. 4 लोगों की मृत्यु की पुष्टि भी हो गई है. कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरे हैं. राज्य सरकार ने इसे काफी गंभीरता के साथ लिया है. पूरे घटनाक्रम की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी."

9:35 AM, 4 Jun 2026 (IST)

परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लगने की घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

9:31 AM, 4 Jun 2026 (IST)

अब तक चार मरीजों की मौत

  1. कृष्णनंदन प्रसाद सिंह (76 वर्ष) : मीनापुर थाना क्षेत्र के गौरिग्मा गांव, मुजफ्फरपुर
  2. गीता देवी (62 वर्ष) : कथैया थाना, दिस्टोलिया गांव, मुजफ्फरपुर
  3. शशांक (30 वर्ष) : औराई थाना क्षेत्र, रतनपुर गांव, मुजफ्फरपुर
  4. उदय कुमार (57 वर्ष) : तरियानी छपरा थाना, विशम्भरपुर गांव, शिवहर

8:54 AM, 4 Jun 2026 (IST)

घटना की गहन जांच के आदेश

अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा गया है कि वह प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है और हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है. जिला प्रशासन ने भी घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं.

8:54 AM, 4 Jun 2026 (IST)

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

घटनास्थल पर देर रात तक चीख-पुकार और भय का माहौल बना रहा. मरीजों के परिजन अपने प्रियजनों की जानकारी पाने के लिए अस्पताल और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे. कई लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ.

8:53 AM, 4 Jun 2026 (IST)

अग्निशमन विभाग ने क्या बताया?

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आईसीयू वार्ड में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी भी आग के तेजी से फैलने का एक संभावित कारण हो सकती है, हालांकि अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

8:51 AM, 4 Jun 2026 (IST)

अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद

पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं. मलबे की जांच और बचाव कार्य जारी है. अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि देर रात तक कुछ मरीजों की स्थिति और उनकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई थी.

Last Updated : June 4, 2026 at 9:41 AM IST