Bihar Result 2025: VIP सीटों के नतीजे, कौन जीता...कौन हारा, देखें लिस्ट

Published : November 14, 2025 at 9:44 AM IST
|Updated : November 14, 2025 at 6:48 PM IST
Bihar Election VIP Seats Result Live: बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. दोपहर 12.30 बजे तक एनडीए 201 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. महागठबंधन का प्रदर्शन निराशाजनक दिख रहा है. विपक्षी गठबंधन 36 सीटों पर सिमटता दिख रहा है. पार्टी-वाइज रुझानों की बात करें तो भाजपा 91 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. उसकी सहयोगी जेडीयू 83 सीट, लोजपा (रामविसाल) 19, हम (सेक्युलर) पांच सीट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीट आगे है. आरजेडी 27, कांग्रेस 5, सीपीएम 1 और CPI-ML(L) दो सीटों पर आगे हैं. एआईएमआईएम की 5 सीटों पर बढ़त दिख रही है.
LIVE FEED
वीआईपी सीटों के नतीजे- कौन हारा, कौन जीता
बिहार की वीआईपी सीटों के नतीजे
- भाजपा उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से 45,843 वोटों से जीते
- भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद कटिहार से 22,154 वोटों से जीते
- राघोपुर से आरजेडी के तेजस्वी यादव 14532 मतों से विजयी घोषित
- रघुनाथपुर से आरजेडी उम्मीदवार ओसामा शहाब 9157 वोटों से जीते
- अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 11,730 मतों से विजयी
- दानापुर से भाजपा के रामकृपाल यादव 29,133 वोटों से जीते
- मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह 28,206 मतों से जीते
- किशनगंज से कांग्रेस उम्मीदवार मो. कमरुल हुदा 12,794 वोटों से जीते
- लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा 21,249 वोटों से आगे
- जमुई से भाजपा की श्रेयसी सिंह 54,498 वोटों से विजयी
- काराकाट से अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह हारीं
- महुआ से जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव हारे
- नालंदा से जेडीयू के श्रवण कुमार 32,851 वोटों से जीते
- सीवान से भाजपा के मंगल पांडे 9,370 मतों से जीते
- गया टाउन से भाजपा के प्रेम कुमार 26,423 वोटों से विजयी
- छपरा से आरजेडी के खेसारी लाल यादव 7009 वोटों से पीछे
रघुनाथपुर से ओसामा शहाब 9157 वोटों से जीते
सीवान जिले की रघुनाथपुर सीट से आरजेडी उम्मीदवार ओसामा शहाब 9157 वोटों से आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, 25/25 राउंड की मतगणना के बाद ओसामा शहाब को 87867 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जेडीयू उम्मीदवार विकास कुमार सिंह को 78,710 वोट मिले हैं.

जीत गए तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से जीत गए हैं. कड़े मुकाबले में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार को 13,880 वोटों के अंतर से हराया. तेजस्वी यादव को 1,16,467 मिले और दूसरे नंबर पर सतीश कुमार को 1,02,587 वोट मिले. राघोपुर में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चंचल कुमार चौथे नंबर पर रहे.
मैथिली ठाकुर अलीनगर से जीतीं
दरभंगा से अलीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर जीत गई हैं. 25 वर्षीय गायिका ने आरजेडी उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को हराया.
तेजस्वी यादव को निर्णायक बढ़त
राघोपुर से आरजेडी उम्मीदवार तेजस्वी यादव की जीत पक्की मानी जा रही है. उन्होंने 13,367 वोटों के अंतर से बढ़त बना ली है. 26 राउंड की मतगणना के बाद तेजस्वी को 1,06,761 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार 93,394 वोट मिले हैं.
चुनाव नतीजों पर खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया
छपरा से RJD उम्मीदवार शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, 13/28 राउंड की मतगणना के बाद खेसारी लाल 7739 वोटों से पीछे चल रहे हैं. भाजपा की छोटी कुमारी 44,773 हासिल कर आगे चल रही हैं.
चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, "लोग बहुत अच्छे हैं. वे कभी बुरे नहीं होते... मैं हमेशा लोगों के बीच रहूंगा. जब मेरे पास कहने के लिए कुछ होगा, तब कहूंगा. मुझे ईश्वर पर भरोसा है, किसी और पर नहीं."
तेजस्वी यादव को मिली लीड
राघोपुर सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. आरजेडी उम्मीदवार तेजस्वी यादव एक बार फिर आगे हो गए हैं. 23/30 राउंड की मतगणना के बाद तेजस्वी 11481 वोटों से आगे हो गए हैं. भाजपा के सतीश कुमार पीछे हो गए हैं. 23 राउंड की मतगणना के बाद तेजस्वी यादव को 94,458 वोट और सतीश कुमार को 82,977 वोट मिले हैं.

सम्राट चौधरी तारापुर से 31248 वोट से आगे
मुंगेर जिले की तारापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 31,248 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, 21/30 राउंड की मतगणना के बाद चौधरी को 87,718 मिले हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार अरुण कुमार 56,470 वोट के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. 2536 वोट के साथ जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह तीसरे नंबर पर हैं.
मैं दानापुर के मतदाताओं को नमन करता हूं: रामकृपाल
दानापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने 27,171 मतों के अंतर से निर्णायक बढ़त बना ली है. उनके आवास पर जीत का जश्न भी शुरू हो गया. बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर जश्न मना रहे हैं. चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे पर विश्वास जताने के लिए मैं दानापुर के मतदाताओं को नमन करता हूं. यह उनकी जीत है, मेरी नहीं. बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन को बंपर वोटों से आशीर्वाद दिया है. कहीं कोई बाहुबली नहीं है. सिर्फ 'जनबल' है."
उन्होंने कहा कि मुझ पर और नीतीश कुमार पर भरोसा दिखाने के लिए मैं दाना की जनता का धन्यवाद करता हूं. हम पूरी लगन से दानापुर की जनता के लिए काम करेंगे.
तेज प्रताप यादव की हार पक्की!
वैशाली जिले की महुआ सीट पर जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव की हार तय माना जा रही है. 15/26 राउंड की मतगणना के बाद तेज प्रताप यादव 19,410 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं. लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को 52,314 वोट मिले हैं और वह 25,243 वोटों से लीड कर रहे हैं. आरजेडी के मुकेश कुमार रौशन दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 27,071 मिले हैं.
दानापुर से रामकृपाल यादव 24308 वोटों से आगे
पटना की दानापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने भारी मतों के अंतर से बढ़ बना ली है. 26/30 राउंड की मतगणना के बाद रामकृपाल 1,05,433 वोट हासिल कर 24,308 मतों से आगे हैं. दूसरे नंबर पर चल रहे आरजेडी के रीत लाल रॉय को 81,125 वोट मिले हैं.
मोकामा से अनंत सिंह जीते
जेल में बंद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह मुकामा से जीत गए हैं. उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी को 28206 वोटों से हराया. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 26/26 राउंड की मतगणना के बाद अनंत सिंह को 91,416 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं वीणा देवी को 63,210 वोट मिले.
तेजस्वी यादव 9000 वोटों से पीछे
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार पिछड़े जाते हैं. वह भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार से 9000 वोटों से पीछे हो गए हैं.
तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से पीछे
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से पीछे हो गए हैं. आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, 10 राउंड की मतगणना के बाद तेजस्वी यादव 3230 वोटों से पीछे चल रहे हैं. राघोपुर से भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार ने बढ़त बना ली है. 10 राउंड की काउंटिंग के बाद सतीश कुमार को 40,180 वोट मिले, जबकि तेजस्वी यादव को 36950 वोट हासिल कर दूसरे नंबर हैं.
भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह 24854 वोटों से आगे
जमुई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं. 11 राउंड की मतगणना के बाद उन्होंने 24854 वोटों के अंतर के साथ निर्णायक बढ़ बना ली है. श्रेयसी सिंह मतगणना केंद्र पर भी पहुंचीं. जब ईटीवी भारत ने श्रेयसी से सवाल करना चाहा, तो उन्होंने कुछ बोलने से परहेज किया और मतगणना केंद्र के ओर बढ़ गईं. हालांकि, उन्होंने हाथ के इशारे बताया कि अभी नहीं, परिणाम पूरा होने पर बोलूंगी.
रुझानों पर क्या बोलीं मैथिली ठाकुर
गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से आगे चल रही हैं. 9 राउंड की मतगणना के बाद 4638 वोटों से आगे हैं. आरजेडी के विनोद मिस्रा दूसरे नंबर है. रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा, "यह एक सपने जैसा है. लोगों को मुझसे बहुत उम्मीदें हैं... विधायक के रूप में यह मेरा पहला कार्यकाल होगा और मैं अपने क्षेत्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी. मैं अपने क्षेत्र के लोगों की एक बेटी की तरह सेवा करूंगी. मैं अभी केवल अलीनगर को देख सकती हूं और यह देख सकती हूं कि मैं उनके लिए कैसे काम कर सकती हूं."
राघोपुर सीट पर कड़ी टक्कर, तेजस्वी मात्र 219 वोट से आगे
राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव को कड़ी टक्कर मिल रही है. 6 राउंड की मतगणना के बाद तेजस्वी 219 वोट से आगे हैं और उन्हें 23,531 वोट मिले हैं. जबकि भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार 23312 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर हैं.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 7872 मतों से आगे
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार तारापुर सीट से लगातार लीड बनाए हुए हैं. 8 राउंड की मतगणना के बाद वह 7872 मतों के अंतर से आगे हैं. अब तक उन्हें 32,809 वोट मिले हैं. आरजेडी के अरुण कुमार 24,937 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

काराकाट से पवन सिंह की पत्नी तीसरे स्थान पर
काराकाट में 8 राउंड की मतगणना पूरा हो चुकी है. अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह पीछे चल रहे हैं. वह तीसरे स्थान पर है. सीपीआई-एमएल (लिबरेशन) के अरुण सिंह 3059 वोटों से आगे हैं. 8 राउंड की काउंटिंग के बाद जेडीयू के उम्मीदवार महाबली सिंह 19,266 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं.

महुआ सीट से तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर
महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव लगातार पीछे चल रहे हैं. 5 राउंड की मतगणना के बाद वह चौथे स्थान पर आ गए हैं. एलजेपी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 5358 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं.
लौरिया सीट से विनय बिहारी आगे
लौरिया सीट से भाजपा उम्मीदवार विनय बिहारी आगे चल रहे हैं. छह राउंड की मतगणना के बाद विनय बिहारी 9130 मतों से आगे हैं. विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार रण कौशल प्रताप सिंह पीछे चल रहे हैं.
गया शहर से प्रेम कुमार को निर्णायक बढ़त
गया शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार निर्णायक बढ़त बना चुके हैं. डॉ. प्रेम कुमार करीब 8200 से भी ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रेम कुमार को 17000 से अधिक वोट मिले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव को करीब 8800 के करीब वोट प्राप्त हुए हैं. प्रेम कुमार नौवीं बार जीत दर्ज करने के करीब हैं. वह वर्ष 1990 से लगातार जीत रहे हैं. गया शहर से आठ बार जीत दर्ज कर चुके हैं. प्रेम कुमार बिहार सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं.
चेतन आनंद नबीनगर से पीछे
नबीनगर से जेडीयू के चेतन आनंद पीछे चल रहे हैं. तीन राउंड की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अमोद कुमार सिंह 68 वोटों से आगे चल रहे थे.

मधेपुरा से पिछड़े आरजेडी के चंद्र शेखर
मधेपुरा से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार चंद्र शेखर पीछे चल रहे हैं. जेडीयू की कविता कुमार साहा 5 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं. यहां चार राउंड की मतगणना पूरी चुकी है.
तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे
महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा और राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं. पहले राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी 893 वोटों के अंतर से आगे थे.
छपरा से खेसारी लाल यादव पीछे
छपरा सीटे से आरजेडी उम्मीदवार के शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव पीछे हो गए हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पहले राउंड की गिनती के बाद छपरा से बीजेपी की छोटी कुमारी 974 वोटों से आगे चल रही हैं. हालांकि, खेसारी लाल यादव शुरुआती रुझान में आगे थे.
लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा आगे
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे राउंड की गिनती के बाद विजय सिन्हा 788 वोटों से आगे थे. हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार कड़ी टक्कर दे रहे हैं.
महुआ से तेज प्रताप यादव पीछे
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं. पहले राउंड की मतगणना के बाद वह तीसरे स्थान पर हैं. महुआ से एलजेपी(रामविलास) के संजय कुमार सिंह 1409 वोटों से आगे चल रहे हैं.
अलीनगर में मैथिली ठाकुर ने बनाई बढ़त
अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने बढ़त बना ली है. शुरुआती रुझानों वह पीछे चल रही थीं. चुनाव आयोग के अनुसार पहले राउंड की गिनती के बाद मैथिली ठाकुर 1826 वोटों आगे हैं.
कटिहार से तारकिशोर प्रसाद आगे
भाजपा के तारकिशोर प्रसाद कटिहार से आगे चल रहे हैं. केसरिया सीट से जेडीयू उम्मीदवार शालिनी मिश्रा भी आगे हैं.
वीआईपी सीटों के रुझान
हाईप्रोफाइल यानी वीआईपी सीटों के रुझानों की बात करें तो अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर पीछे चल रही हैं. वहीं महुआ से तेज प्रताप यादव भी पीछे चल रहे हैं. करगहर से जन सुराज के रितेष पांडे आगे हैं.
- मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह आगे चल रहे हैं.
- राघोपुर से तेजस्वी यादव लीड कर रहे हैं.
- सीवान से भाजपा के मंगल पांडे आगे चल रहे हैं.
- दानापुर से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं.
- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से आगे चल रहे हैं.
- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से बढ़त बनाए हुए हैं.
- रघुनाथपुर से आरजेडी उम्मीदवार ओसामा शहाब लीड कर रहे हैं.
- छपरा से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव आगे हैं.
- काराकाट से निर्दलीय उम्मदीवार ज्योति सिंह पीछे हैं.
- भाजपा उम्मीदवार रेणु देवी बेतिया से पीछे
- भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार गया टाउन से आगे
- बक्सर से भाजपा के आनंद मिश्रा आगे
- भाजपा के नितिन नवीन बांकीपुर से आगे
- दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी आगे
- जमुई से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह
- बहादुरपुर से जेडीयू के मदन सहनी पीछे
- धमदाहा से जेडीयू की लेशी सिंह आगे
- नालंदा से जेडीयू के श्रवण कुमार आगे

