बिहार में बंपर वोटिंग, कुल 64.46% हुआ मतदान

Published : November 6, 2025 at 9:46 AM IST
|Updated : November 6, 2025 at 10:00 AM IST
LIVE FEED
5 बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान
बिहार में पहले चरण के तहत मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की है. वोटिंग समाप्त होने से पहले 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई.

अब तक 53 फीसदी से ज्यादा मतदान
बिहार के लोग इस बार विधानसभा चुनाव में जमकर वोटिंग कर रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन बजे तक 53.77% वोटिंग हुई है.

1 बजे तक 42.31 प्रतिशत वोटिंग
बिहार का चुनाव काफी रोचक हो गया है. काफी संख्या मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 6 घंटे में 42 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है.

11 बजे तक 27 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
बिहार में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. बेगूसराय में सबसे ज्यादा तो पटना में सबसे कम वोटिंग हुई है. देखिए किस जिले में कितनी वोटिंग हुई.

9 बजे तक वोटिंग
बिहार के मतदाता जमकर मतदान कर रहे हैं. महज 2 घंटे में 13 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है. आइये दिखाते हैं किसती प्रतिशत वोटिंग हुई है.

पहले चरण में इन 121 सीटों के लिए वोटिंग
आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (एससी), मधेपुरा, सोनबर्षा (एससी), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वर स्थान (एससी), गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर , केवटी, जाले, गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां (एससी), सकरा (एससी), कुरहनी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (एससी), हथुआ, सिवान, जीरादेई, दरौली (एससी), रघुनाथपुर, दारौंदा, बड़हरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (अनुसूचित जाति), अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकर (एससी), राघोपुर, महनार, पातेपुर (एससी), कल्याणपुर (एससी), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसेड़ा (एससी), हसनपुर, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय, बखरी (एससी), अलौली (एससी), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर (अनुसूचित जाति), इस्लामपुर, हिलसा, नालन्दा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, दुमरांव, राजपुर (एससी).


